Tuesday, 23 April, 2024

वर्ल्ड टूरिज्म का केन्द्र बनेगा कोटा- मुख्यमंत्री

307 करोड़ की चंबल रिवर फ्रंट योजना, आई.एल.ऑक्सीजॉन सहित कोटा को मिली विकास की नई सौगातें

न्यूजवेव@ कोटा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के बावजूद राजस्थान में विकास का माहौल बना हुआ है। वे 17 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस से कोटा नगर विकास न्यास की ओर से स्मार्ट सिटी के तहत प्रस्तावित 1056 करोड़ रू की लागत के विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे।
नया एयरपोर्ट जल्द बने, केंद्र से समन्वय करें


मुख्यमंत्री ने स्वायत्त शासन मंत्री तथा यूआईटी के अधिकारियों को कोटा शहर में कोचिंग उद्योग के विस्तार को देखते हुये नए एयरपोर्ट का निर्माण जल्द करवाने के लिए केन्द्र सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय से संपर्क व समन्वय हेतु विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।

आवारा पशुओं की समस्या से निजात मिलेगी

Green Belt MN-III

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि कोटा में 300 करोड़ की लागत से देवनारायण नगर आवासीय योजना का शिलान्यास हुआ है। इस योजना से शहरवासियों को आवारा पशुओं की समस्या से निजात मिलेगी। पशुपालकों को अपने पशुओं के पास रहने व देखभाल करने के लिए भूखण्ड तथा आवासीय भवन आवंटित किये जायेंगे। है। वर्तमान में शहर में आवारा मवेषियों के कारण सडक दुर्घटनाएं बढी हैं तथा चारों ओर गंदगी फैल रही है। इस योजना के बाद शहर की सडकों पर मवेषी दिखाई नहीं देंगे।
1056 करोड़ की 12 योजनाओं पर अमल – धारीवाल


नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि सीएम ने 1056 करोड़ रू. लागत की 12 योजनाओं का शिलान्यास किया है। 2021 तक सभी निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। स्वायत्त शासन मंत्री ने कहा कि चम्बल रिवर फ्रन्ट योजना से आधुनिक स्थापत्य एवं वास्तु कला के विष्व मानचित्र पर कोटा शहर को नई पहचान मिलेगी। 307 करोड़ रूपए लागत की इस योजना में 6 किमी लम्बे हैरिटेज रिवर फ्रन्ट का निर्माण किया जाएगा, जिसमें राजस्थान की संस्कृति एवं स्थापत्य कला का बेहतरीन प्रदर्शन होगा। इस परियोजना में कई बगीचों और कैफे-रेस्टोरेंट का निर्माण होगा। देश-प्रदेश की महान विभूतियों की प्रतिमाएं लगाकर आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य सचिव राजीव स्वरूप, अति. मुख्य सचिव वित्त निरंजन आर्य, प्रमुख शासन सचिव नगरीय विकास भास्कर ए सावंत, निदेशक स्थानीय स्वायत्त शासन भवानी सिंह देथा, आयुक्त सूचना एवं जनसम्पर्क महेन्द्र सोनी, कोटा जिला कलक्टर उज्जवल राठौड, विशेषाधिकारी आरडी मीणा, नगरीय विकास विभाग के मुख्य अभियंता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। नगर विकास न्यास के ऑडिटोरियम में संभागीय आयुक्त कैलाशचन्द मीणा, पुलिस उपमहानिरीक्षक कोटा रेंज रविदत्त गौड़, पुलिस अधीक्षक गौरव यादव, सचिव यूआईटी राजेन्द्रसिंह कैन, सीईओ जिला परिषद टीकमचन्द बोहरा, आयुक्त नगर निगम कोटा उत्तर वासुदेव मालावत, कोटा दक्षिण कीर्ति राठौड, एएसपी शहर प्रवीण जैन, यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, डॉ. जफर मोहम्मद, अरूण भार्गव, देवा भडक सहित जनप्रतिनिधी, गणमान्य नागरिक व अधिकारी मौजूद रहे।

(Visited 669 times, 1 visits today)

Check Also

‘अभयदान की महिमा’ नाटिका का भव्य मंचन

भगवान महावीर जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में सम्यक् महिला मंडल द्वारा मंचन न्यूजवेव@कोटा  भगवान महावीर …

error: Content is protected !!