Saturday, 20 April, 2024

1165 सफाई कर्मचारियों को नौकरी का तोहफा

– राजस्थान हाईकोर्ट ने भर्ती से रोक हटाई, निगम ने रात में जारी किए नियुक्ति आदेश
– कोटा में 1165 सफाईकर्मियों को मिली नौकरी, जल्द मिलेंगेे नियुक्ति पत्र

न्यूजवेव @ कोटा

राजस्थान उच्च न्यायालय ने शुक्रवार दोपहर आदेश जारी कर राज्य में सफाई कर्मचारियों की भर्ती पर लगी रोक हटा दी। कोर्ट द्वारा हरी झंडी मिलते ही स्वायत्त शासन विभाग ने राज्य में 15 शहरों को छोड़ शेष में नियुक्ति आदेश जारी करने के निर्देश दिए।

महापौर महेश विजय और आयुक्त डॉ.विक्रम जिन्दल ने रात 9ः11 बजे नगर निगम, कोटा में 1165 सफाई कर्मचारियों की भर्ती के नियुक्ति आदेश पर हस्ताक्षर दिए गए।

महापौर महेश विजय

उन्होंने बताया कि नगर निगम में सफाई कर्मचारियों के 1165 पदों पर भर्ती के लिए 27-28 जून को लॉटरी निकाली गई थी। लेकिन राजस्थान हाईकोर्ट की रोक के चलते चयनित नाम सीलबंद लिफाफे में बंद थे। अब जल्द ही इनको नियुक्ति पत्र सौंप दिए जाएंगे।

हाईकोर्ट के निर्णय के बाद स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक व संयुक्त सचिव पवन अरोड़ा ने राज्य के सभी स्थानीय निकायों को आदेश जारी कर कहा कि शनिवार, रविवार को सभी चयनित सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएं। उन्होंने जयपुर सहित 15 निकायों को छोड़कर शेष निकायों में भर्ती करने के आदेश दिए गए, जहां हाईकोर्ट द्वारा स्थगन आदेश दिए हुए हैं।

महापौर ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की भर्ती में पूरी पारदर्शिता बरती गई। चयनित नाम घोषित कर नियुक्ति पत्र तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। रात 9ः11 बजे चयनित नामों की सूची इंटरनेट पर जारी कर दी गई। नई नियुक्तियों से शहर में ठेके पर चल रही सफाई व्यवस्था अब पटरी पर आ जाएगी।

38 दिव्यांग भी बने सफाईकर्मी
नगर निगम, कोटा में कुल 1165 पदों पर नियुक्ति दी गई जिसमें 38 दिव्यांग हैं। इनमें 9 दिव्यांगमहिलाएं व 29 पुरूष शामिल हैं। ओबीसी वर्ग से 46 पुरूष व 4 महिलाएं, सामान्य वर्ग से 4 पुरूष और 5 महिलाओं को नियुक्ति मिली। एससी, एसटी वर्ग की 576 महिलाओं तथा 492 पुरूषों को नियुक्ति दी गई।

(Visited 234 times, 1 visits today)

Check Also

गांवों में 24 घंटे थ्री फेज बिजली हवाई सपना बनी- गुंजल

न्यूजवेव@ कोटा कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार प्रहलाद गुंजल ने गुरुवार को सांगोद विधानसभा …

error: Content is protected !!