Saturday, 2 May, 2026

सबसे कम उम्र में सत्यम आईआईटी पहुंचा तो शिवम केवीपीवाय में चयनित

न्यूजवेव कोटा

महज साढे़ 15 वर्ष  की उम्र में शिवम  केवीपीवाय फैलोशिप में चयनित हुआ है। इस वर्ष सीबीएसई 12वी बोर्ड के बाद उसने जेईई-मेन का पेपर दिया। इन दिनों वह जेईई-एडवांस्ड की अंतिम तैयारी में जुटा है।पिता सिद्धनाथ सिंह बिहार में भोजपुर जिले में छोटे से गांव बखोरापुर में खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि  गंगा किनारे गांव होने से बाढ़ के कारण फसल नहीं हो पाती है, जिससे घर चलाना मुश्किल होता है। गांव में स्कूल नहीं होने से उन्होंने दोनो बच्चों सत्यम व शिवम को एक रिश्तेदार के साथ आगे की पढ़ाई के लिए कोटा भेज दिया था।

दोनों बच्चे बचपन से पढ़ाई में अच्छे हैं। उनके चाचा ने स्कूल व कोचिंग के लिए रेजोनेंस में निदेशक श्री आरके वर्मा से मदद मांगी तो उन्होंने दोनों बच्चों की 12वीं तक पढाने और कोचिंग देने की जिम्मेदारी स्वयं ले ली। परिवार की गरीबी देखकर दोनों बच्चों ने छोटी उम्र में ही आईआईटी में जाने का निश्चय कर लिया।

सत्यम कारनेगी मेलन यूनिवर्सिटी से एमएस करेगा


सत्यम ने देश में सबसे कम उम्र 13वर्ष में 12वीं पास करके जेईई-एडवांस्ड क्रेेक की थी। उसने आईआईटी,कानपुर में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ड्यूल डिग्री में एडमिशन लिया, जहां इस वर्ष वह फाइनल ईयर में है। रिसर्च में रूचि रखने वाले सत्यम ने बताया कि कहीं जाॅब ज्वाॅइन करने की बजाय वह यूएसए में कारनेगी मेलन यूनिवर्सिटी से बायो मेडिकल में एमएस करेगा, जिसके लिए उसे आॅफर लेटर मिल चुका है।

उसे देख होनहार छोटे भाई शिवम नें भी मेहनत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। रेजोनेंस में टेस्ट देते हुए वह टाॅप-20 में रहा। कक्षा-7 से ही रेजोनेंस के निदेशक आरके वर्मा उसे स्कूल व कोचिंग में निशुल्क पढ़ा रहे हैं। इस वर्ष वह शीर्ष रैंक से अच्छी आईआईटी में जाने का लक्ष्य लेकर पढाई कर रहा है।

(Visited 378 times, 1 visits today)

Check Also

सेवा कार्य एवं भजन संध्या से मनाया एलन स्थापना दिवस

गौरवशाली 38 वर्ष पूर्ण करने पर सेवा, संस्कार, भक्ति और उल्लास के वातावरण में मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!