Friday, 6 June, 2025

ऑपरेशन सिंदूर भारतीय नारी शक्ति के सम्मान की गर्जना- ओम बिरला

  • ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के शौर्य व सम्मान में कोटा में भव्य तिरंगा यात्रा

न्यूजवेव @ कोटा

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम व शौर्य के सम्मान में शुक्रवार को कोटा शहर में एक ऐतिहासिक विराट तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। यात्रा का शुभारंभ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रामपुरा स्थित ऐतिहासिक पीपल पेड़ के समीप भारत माता एवं शहीद जवानों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर हाथों में तिरंगा लहराकर किया।
राष्ट्रीय सुरक्षा हेतु नागरिक कार्यक्रम के तहत इस यात्रा में प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन, कोटा संभाग समन्वयक अनुसुईया गोस्वामी, कार्यक्रम संयोजक विवेक राजवंशी व सत्यनारायण शर्मा, सहित हजारों नागरिक, सामाजिक संस्थाएं, युवा व मातृशक्ति ने सहभागिता की।


लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि यह आयोजन रैली नही अपितु राष्ट्रगौरव की जीवंत अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि जब तिरंगा लहराता है, तब हमारी आत्मा, अस्मिता और बलिदान की परंपरा भी लहराती है। यह तिरंगा उन वीरों की याद दिलाता है जिन्होंने सीमा पर राष्ट्र के लिए सब कुछ न्यौछावर कर दिया। उन्होने ऑपरेशन सिंदूर को भारत की नारीशक्ति के संकल्प और सिंदूर की रक्षा का प्रतिशोध बताया। जिसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान की धरती पर आतंक के गढ़ों को ध्वस्त कर स्पष्ट कर दिया कि राष्ट्र की बेटियों की ओर उठी हर नजर का जवाब अब सीमा पार से मिलेगा। भारत शांति और करुणा का पक्षधर है, लेकिन जब मातृभूमि पर संकट आता है तो भारत सुदर्शन भी उठा सकता है।

भारत सैन्य दृष्टि से आत्मनिर्भर

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साहसिक नेतृत्व और भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम पर पूरे देश को गर्व है। ऑपरेशन सिंदूर ने संदेश दिया कि भारत अब केवल प्रतिक्रिया नहीं करता, बल्कि निर्णायक पहल करता है। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा भारत अब सैन्य दृष्टि से आत्मनिर्भर बन चुका है। ‘मेक इन इंडिया’ के तहत बने स्वदेशी हथियारों, ब्रह्मोस मिसाइल और आधुनिक ड्रोन तकनीक ने यह दिखा दिया कि अब भारत अपने दम पर अपने दुश्मनों को जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है।
कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि यह देश के हर नागरिक के आत्मविश्वास और गर्व की पुर्नस्थापना है। सेना ने जो पराक्रम दिखाया है, उसने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम में माताओं-बहनों के सिंदूर पर हुए प्रहार का सटीक प्रतिशोध था। भारतीय सेना ने इस साहसिक कार्रवाई से यह स्पष्ट कर दिया कि अब भारत चुप नहीं बैठेगा।
ये रहे मौजूद
तिरंगा यात्रा में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन, वरिष्ठ नेता पंकज मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी, महापौर राजीव भारती, पूर्व महापौर महेश विजय, पूर्व उपमहापौर योगेंद्र सिंह खींची, सुनीता व्यास, वरिष्ठ नेता गोविंद शर्मा, पार्षदगण, अधिवक्ता, डॉक्टर, सीए, विभिन्न समाजों के पदाधिकारी और हजारों नागरिकों ने सहभागिता निभाई।

(Visited 36 times, 1 visits today)

Check Also

ऑपरेशन सिंदूर में दुश्मन के दांत खट्टे करना ही लक्ष्य रहा- डीआईजी जोशी

जम्मू-कश्मीर में तैनात सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक श्री प्रभाकर जोशी से विशेष बातचीत …

error: Content is protected !!