Friday, 4 September, 2026

भाजपा की उप प्रधान जानकी बाई का मरणोपरांत नेत्रदान

न्यूजवेव @  मनोहर थााना
नेत्रदान मनुष्य जीवन का सबसे पवित्र दान है। मरणोपरांत किसी नेत्रहीन को रोशनी दे जाना मोक्ष प्राप्ति के समान ही है। इसी भाव से मनोहर थाना निवासी गुप्ता परिवार द्वारा मां के वियोग का दुख सहन करते हुये उनके नेत्रदान का संकल्प पूरा कर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।
नेत्रदान संयोजक कमलेश गुप्ता दलाल ने बताया कि गुरुवार रात्री को मनोहर थाना निवासी भाजपा नेता ललित गुप्ता और मोहित गुप्ता की माताजी जानकीबाई गुप्ता (भाजपा उप प्रधान पंचायत समिति) का जयपुर के निजी अस्पताल में आकस्मिक निधन हो गया।
वरिष्ठ समाजसेवी जानकी बाई के निधन की सूचना मेड़तवाल समाज और व्यापार मंडल के व्हाट्सएप ग्रुप में पहुंची तो मेड़तवाल रक्त नेत्र मित्र समिति के अकलेरा निवासी अशोक गुप्ता बबलू ने उनके पूत्र ललित गुप्ता को माताजी का नेत्रदान करवाने के लिए प्रेरित किया,। चूंकि ललित पहले से ही राजनीति के साथ-साथ रक्तदान, गौ सेवा व अन्य सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं। ऐसे में ललित ने भाई मोहित और बहन आशा से सहमति प्राप्त कर माता के नेत्रदान का निर्णय लिया। उन्होंने संयोजक कमलेश गुप्ता दलाल एवं शाइन इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक डॉ कुलवंत गौड़ को सूचित किया।
डॉ गौड़ को जिस समय सूचना दी गई थी, उसी समय शाइन इंडिया फाउंडेशन की टीम भवानीमंडी से दिवंगत दाखी बाई का नेत्रदान लेकर कोटा लौट रही थी, उधर मनोहर थाना का गुप्ता परिवार जयपुर से माताजी जानकी देवी के पार्थिव शव को लेकर मनोहर थाना आ रहा था। पुत्र ललित जानते थे कि मनोहर थाना पहुंचकर नेत्रदान प्रक्रिया संपादित करने में समय अधिक होने पर कॉर्निया खराब हो सकता है। इसलिये उन्होंने रास्ते में ही माताजी का नेत्रदान करवाने का निर्णय लिया एवं कोटा झालावाड़ के मध्य नेशनल हाई वे 52 पर दरा गांव के निकट सड़क पर एंबुलेंस को रुकवा कर, माताजी की आंखों का परीक्षण करवाया गया एवं नेत्रदान के लिए उपयुक्त होने पर डॉ गौड़ ने एंबुलेंस में ही नेत्रदान प्रक्रिया संपादित करके कॉर्निया प्राप्त किया।
नेत्रदान प्रक्रिया के पश्चात मौके पर ही डॉ गौड़ के द्वारा परिजनों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। डॉ गौड़ ने बताया कि यह मनोहरथाना क्षेत्र का दूसरा नेत्रदान हुआ है। इससे पूर्व वर्ष 2023 में कपड़ा व्यवसायी स्व प्रेमचंद चतर का भी नेत्रदान संस्था शाइन इंडिया और ईबीएसआर के बीबीजे चौप्टर के माध्यम से संपन्न हुआ था।
मंदिर श्रीफलोदी माताजी महाराज ट्रस्ट खैराबाद धाम के ट्रस्टी अशोक गुप्ता बबलू ने बताया कि जानकी बाई के निधन पर मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष सेठ मोहनदास करोड़िया एवं महामंत्री पुरुषोत्तम घाटिया सहित समाज के पदाधिकारियों ने गहरा दुख प्रकट किया है।

(Visited 139 times, 1 visits today)

Check Also

महाराणा प्रताप ने धर्म, संस्कृति, स्वाभिमान व राष्ट्रहित के लिए जीवनभर संघर्ष किया – डॉ.भागवत

हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने पर उदयपुर में राष्ट्र चेतना का विराट संगम …

error: Content is protected !!