न्यूजवेव @ नई दिल्ली़
1 नवंबर से आपको कई जरूरी नियमों और सेवाओं से जुड़े नये बदलाव देखने को मिलेंगे। इनका असर आम जनता के साथ ही पेंशनर्स, टैक्सपेयर्स और कारोबारियों पर भी पडे़गा। नवंबर की शुरुआत में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा होगी। पेंशनर्स को लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी है। इसके अलावा जीएसटी से जुड़े कुछ नियमों और इन्कम टेक्स रिटर्न की डेडलाइन भी अहम अपडेट हैं। जानते है ये नये नियम क्या हो सकते हैं-
1. मोबाइल पर कॉल करने वाले का नाम दिखेगा
1 नवंबर से 4G और 5G नेटवर्क पर CNAP सेवा लागू करने का निर्देश दिया गया है। अनजान घरेलू नंबर से कॉल आने पर टेलीकॉम कंपनी के रिकॉर्ड में दर्ज नाम आपको दिखाई दे सकता है। इससे आपको अनजान कॉल पहचानने में मदद मिलेगी।
2. पेंशनर्स को जमा करना होगा लाइफ सर्टिफिकेट
सरकारी विभागों के सामान्य पात्र पेंशनर्स 1 नवंबर से अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। इसे जमा करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 है। 80 साल या उससे अधिक उम्र के पेंशनर्स के लिए यह प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है।
3. कुछ टैक्सपेयर्स के लिए ITR की नई तारीख
जिन टैक्सपेयर्स के खातों का टैक्स ऑडिट जरूरी है, उनके लिए वित्त वर्ष 2025-26 के आईटीआर (ITR) दाखिल करने की डेडलाइन 21 नवंबर 2026 तक बढ़ाई गई है। यह राहत सभी टैक्सपेयर्स के लिए नहीं है।
4. GST के कुछ नियमों में बदलाव
बिक्री के बाद दिए जाने वाले डिस्काउंट, टैक्स रिफंड और कारोबार से जुड़ी कुछ प्रक्रियाओं में बदलाव 1 नवंबर से लागू होने हैं। इनका असर मुख्य रूप से कारोबारियों और टैक्स से जुड़े कामों पर पड़ेगा।
5. LPG सिलेंडर की कीमत
तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में 1 नवंबर को सिलेंडर के नए रेट जारी हो सकते हैं, लेकिन कीमत बढ़ेगी या घटेगी, इसकी पुष्टि घोषणा के बाद ही होगी।
6. FD की ब्याज दरों में बदलाव संभव
बैंक अपनी जरूरत और बाजार की स्थिति के हिसाब से फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव कर सकते हैं। लेकिन 1 नवंबर से सभी बैंकों की एफडी ब्याज दरें बदलने का कोई एक समान नियम नहीं है। निवेश करने से पहले संबंधित बैंक की नई दरें चेक कर लें।
1 नवंबर 2026 से नियमों में दिखेंगे कुछ नये बदलाव
(Visited 9 times, 9 visits today)
News Wave Waves of News



