Sunday, 16 August, 2026

कोटा के युवा इनोवेटर आर्यन सिंह के सेटअप को मिली राष्ट्रीय पहचान

न्यूजवेव@ कोटा 

प्रदेश के युवा इनोवेटर, टेक्नोलॉजी विजनरी और स्टार्टअप लीडर आर्यन सिंह ने नीति आयोग एवं रक्षा अनुसंधान से जुड़े राष्ट्रीय संस्थानों द्वारा नई दिल्ली मे आयोजित एक विशिष्ट कार्यक्रम में अपना इनोवेशन सेटअप प्रस्तुत किया।
युवा अन्वेषक आर्यन ने शहर में सीमित संसाधनों से शुरुआत करते हुये निरंतर परिश्रम, अनुसंधान और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय पहचान बनाई है। उनकी सोच स्टार्टअप के साथ राष्ट्र निर्माण, तकनीकी आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के विजन से जुड़ी है। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में उनके सहयोगी मोइनुद्दीन हसन रजा और मेंटर कोच ओमप्रकाश सोनी भी उपस्थित रहे। इस दौरान उनकी टीम को प्रधानमंत्री संग्रहालय में जाने का अवसर मिला, जहाँ उन्होंने भारत की ऐतिहासिक, वैज्ञानिक और नेतृत्व यात्रा को नजदीक से अनुभव किया।
अगले दिन केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आर्यन से बातचीत की। उसने अपने नवाचार कार्यों, रिसर्च विजन और तकनीकी रोडमैप को साझा किया। डॉ. सिंह ने उसकी दूरदृष्टि, सोच और इनोवेशन क्षमता को सराहा। उन्हें एक युवा राष्ट्रीय संपदा बताकर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।’
बैठक में इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) के साथ एमओयू करने पर भी चर्चा हुई, जो भारत के स्पेस, डीप-टेक और रिसर्च इकोसिस्टम से उसके जुड़ाव को दर्शाता है। यह संवाद भविष्य के बड़े वैज्ञानिक सहयोगों की दिशा में एक मजबूत संकेत माना जा रहा है। आर्यन ने अपनी संघर्षपूर्ण यात्रा, जमीनी स्तर से राष्ट्रीय मंच तक पहुँचने और अपने स्टार्टअप विजन को साझा किया। 26 जनवरी को आर्यन ने अपनी टीम के साथ गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया।

(Visited 83 times, 1 visits today)

Check Also

महाराणा प्रताप ने धर्म, संस्कृति, स्वाभिमान व राष्ट्रहित के लिए जीवनभर संघर्ष किया – डॉ.भागवत

हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने पर उदयपुर में राष्ट्र चेतना का विराट संगम …

error: Content is protected !!