Friday, 17 April, 2026

श्री पिप्पलेश्वर महादेव मन्दिर पर अष्टम प्राण प्रतिष्ठा पाटोत्सव 20 अप्रेल से

मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर, भजन संध्या एवं विशाल भंडारे का होगा आयोजन
न्यूजवेव@कोटा

भगवान श्री पिप्पलेश्वर महादेव मन्दिर, श्री पिप्पलेश्वर वाटिका कम्पीटीशन कॉलोनी, रंगबाड़ी रोड़, महावीर नगर तृतीय, कोटा पर अष्टम प्राण प्रतिष्ठा महामहोत्सव, पाटोत्सव-2026 का आयोजन 20 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026 तक समारोहपूर्वक किया जायेगा।
भगवान श्री पिप्पलेश्वर महादेव सेवा समिति के अध्यक्ष भारत भूषण अरोडा ने बताया कि त्रिदिवसीय वार्षिक महामहोत्सव में 20 अप्रैल 2026 वैशाख शुक्ल तृतीया को सुबह 9 बजे से पिप्पलेश्वर वाटिका स्थित मंदिर प्रांगण में रक्तदान शिविर आयाजित किया जाएगा। जिसमें शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम मुख्य अतिथि रहेंगी। भारत विकास परिषद के किशन पाठक ने बताया कि शिविर में भाविप का पूरा सहयोग रहेगा।
महामंत्री जागेश्वर पाल गौड़ ने बताया कि 21 अप्रैल 2026 (वैशाख शुक्ल चतुर्थी) सहस्रघट महाभिषेक प्रातः 8 बजे से भगवान भूतनाथ की विशेष कृपा से प्रतिवर्ष मात्र एक बार आयोजित अतिदुर्लभ, सुन्दर, विशेष फलदायक, दर्शनीय 1008 जलधाराओं से सम्पन्न होने वाले महाभिषेक के दिव्य दर्शन प्राप्त होंगे। 21 अप्रैल को रात्रि 8 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायिका सुश्री आरुषी गम्भीर नई दिल्ली द्वारा मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। 22 अप्रैल 2026 (वैशाख शुक्ल पंचमी) को सायं 4 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी वर्गों के हजारों भक्तजन प्रसाद ग्रहण करेंगे। इस महोत्सव की व्यापक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

(Visited 6 times, 6 visits today)

Check Also

सरकारी स्कूलों में लगेंगे ‘कोर्ट वाली दीदी-शिकायत बॉक्स’

अनूठी पहल- विधिक जागरूकता अभियान के तहत कोटा जिले से होगी शुरूआत, विद्यार्थी अपनी समस्याएं …

error: Content is protected !!