Sunday, 22 February, 2026

हेमड़ा के मुरली मनोहर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न

न्यूजवेव@झालावाड़ 

सुनेल-पिडावा मार्ग पर हेमड़ा गांव में 200 वर्ष पुराने मुरलीमनोहर मंदिर का भक्तों के सहयोग से पुनर्निर्माण कर प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय मेडतवाल (वैश्य) समाज के परिवारों के आर्थिक सहयोग से मंदिर भवन, गर्भगृह, 31 फीट उंचे शिखर पर स्वर्ण कलश स्थापित किया गया। इस प्राचीन मंदिर के नवनिर्माण से समूचे गांव के भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई।


उल्लेखनीय है कि 6 हजार की आबादी वाले हेमडा गांव में मेडतवाल समाज के 9 परिवार वर्षों से मंदिर से जुडे हुये हैं। यहां के नाथूलाल भोलाराम गुप्ता द्वारा 200 वर्ष पूर्व इस मंदिर की निर्माण कराया गया था जो जीर्णशीर्ण हो चुका था। मंदिर के जीर्णोद्वार में समाज के भामाशाह बालकृष्ण दाख, इंदौर ने सर्वाधिक दान किया। आशीष गोपालचंद्र गुप्ता बारवां वाले, भोपाल ने मंदिर परिसर में कांच की सजावट के साथ निर्माण में भी सहयोग किया। आर्किटेक्ट रमेशचंद गुप्ता कोटा ने निःशुल्क सेवायें प्रदान की।
समाज के पूर्व महामंत्री भंवरलाल सिंगी ने बताया कि मंदिर के जीर्णोद्वार पर लगभग 30 लाख रू की भेंट राशि विभिन्न पंचायतांे के धर्मप्रेमी समाजबंधुओं द्वारा प्रदान की गई। हेमडा से रामप्रसाद, ओमप्रकाश, प्रेमचंद आचोलिया, मोहनलाल उमट्यिा, श्यामलाल टांक, कैलाशचंद्र बरोंज, रामलाल मोडीवाल, लक्ष्मीनारायण सोनी, राहुल घाटिया सहित अन्य शहरों के 95 दानदाताओं ने 11 हजार से अधिक राशि का सहयोग किया। मंदिर निर्माण के मुख्य सेवक रामरतन गुप्ता ने बताया कि वर्षों बाद गांव में मुरली मनोहर मंदिर के नये भवन मंे ठाकुरजी के मूल विग्रह दर्शन कर ग्रामवासी बेहद खुश हैं। आसपास के गांवों से भी सभी वर्गों के भक्त यहां आकर परिवार सहित दर्शन लाभ कर रहे हैं।

(Visited 93 times, 1 visits today)

Check Also

JEE-Main 2026 : देश के 12 टॉपर स्टूडेंट्स में 8 एलन से

एलन क्लासरूम छात्र कबीर को मिला 300 में से 300 स्कोर न्यूजवेव@कोटा  एनटीए द्वारा जेईई-मेन …

error: Content is protected !!