Thursday, 16 April, 2026

स्वामी रामदेव को डॉ. सुरेश पाण्डेय ने भेंट की ‘शतायु भवः’ पुस्तक

योग गुरू स्वामी रामदेव ने एलन निदेशक राजेश माहेश्वरी को संस्कारित शिक्षा के लिये बधाई दी
न्यूजवेव @ हरिद्वार
पतंजली योग पीठ के संस्थापक योग गुरू पूज्य स्वामी रामदेव से वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ सुरेश पांडेय ने नवीनतम पुस्तक ‘शतायु भव’ भेंट की। इस पुस्तक में 100 वर्षों तक युवा, रोगमुक्त, सक्रिय और आनंदमय जीवन का वैज्ञानिक ब्लूप्रिंट प्रकाशित किया गया है।
स्वामी रामदेव ने कहा कि हमारे वेदों में वर्णित ‘पश्येम शरदः शतम, जीवेम शरदः शतम’ (हम सौ वर्ष तक देखें, सौ वर्ष तक जिएं) की भावना पर आधारित यह पुस्तक वैज्ञानिक दृष्टिकोण को दर्शाती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. सुरेश पाण्डेय की यह पुस्तक समाज में समग्र स्वास्थ्य (होलिस्टिक हेल्थ) के प्रति जागरूकता बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर स्वामी रामदेव ने ‘शिक्षा की काशी’ कोटा शहर की सराहना की। उन्होंने कोटा आने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को बेहतरीन शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देने के लिए एलन कॅरिअर इंस्टीट्यूट के संस्थापक निदेशक राजेश माहेश्वरी को विशेष आशीर्वाद दिया। उन्होने नेत्र चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रसिद्ध नेत्र सर्जन डॉ. सुरेश पाण्डेय को ‘ सात्विक चिकित्सक’ बताते हुये उनके जनकल्याणकारी प्रयासों की सराहना की।
सुवि नेत्र चिकित्सालय एवं लेसिक लेजर सेन्टर, कोटा के संस्थापक निदेशक वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. पाण्डेय ने 30 वर्षों के गहन चिकित्सकीय अनुभव एवं एक लाख से अधिक सफल नेत्र सर्जरियों के आधार पर इस पुस्तक की रचना की है। ‘शतायु भवः’ योग, प्राणायाम, आयुर्वेद, सात्विक आहार और आधुनिक एंटी-एजिंग साइंस का एक संतुलित समन्वय है। यह वर्तमान समय में तेजी से बढ़ती जीवनशैली जनित बीमारियों के समाधान की दिशा में एक सार्थक पहल है।
‘करो योग, रहो निरोग, शतायु भवः’
इस अवसर पर स्वामी रामदेव जी ने डॉ. पाण्डेय को आशीर्वाद देते हुये कहा – “करो योग, रहो निरोग, शतायु भवः!” यह पुस्तक आमजन, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक प्रेरणादायक मार्गदर्शिका सिद्ध होगी। डॉ.पाण्डेय ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल क्लिनिक में रोगों का उपचार करना नहीं है, बल्कि आमजन को एक स्वस्थ और प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है ताकि लोग दीर्घकाल तक ऊर्जावान, रोगमुक्त और आनंदमय जीवन जिएं। इस अवसर पर एलन कॅरिअर इंस्टीट्यूट के निदेशक राजेश माहेश्वरी, सुवि नेत्र चिकित्सालय कोटा की निदेशिका डॉ. विदुषी शर्मा, डॉ. संजय सोनी, सी. आर. चौधरी, डॉ. ललित मोहन कोठारी, विजय सोनी, अशोक गुप्ता, डॉ. ललिता कोठारी और राधेश्याम झंवर सहित कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहेे।

(Visited 11 times, 11 visits today)

Check Also

संघ समाज के समग्र विकास के लिये समर्पित -मुरलीधर जी

शताब्दी वर्ष पर संघ की प्रमुखजन गोष्ठी, समाज परिवर्तन और पंच परिवर्तन पर जोर न्यूजवेव …

error: Content is protected !!