- इस नियुक्ति के साथ एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट ने बोर्ड में किया बडा बदलाव
- एलन के चारों संस्थापकों ने बोर्ड की जिम्मेदारियां नई पीढ़ी को सौंप दी हैं, जो अगले 100 वर्षों के लिए एलन के विजन को दूरगामी बनायेगी
न्यूजवेव @ कोटा
कोचिंग में नेक्स्ट-जेनरेशन लीडरशिप की पहल करते हुए एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड (ALLEN) ने अमन माहेश्वरी को बोर्ड आफ डायरेक्टर्स (निदेशक मंडल) में नियुक्त करने की घोषणा की है। इस नियुक्ति से एलन के चारों फाउंडर्स ने अगली पीढ़ी को जिम्मेदारियां सौंपने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। यह बदलाव एलन का अगले 100 वर्षों के भविष्य के लिए तैयार दीर्घकालिक विजन है।
अमन माहेश्वरी निदेशक मंडल (BOD) में नेक्स्ट-जेनरेशन के डायरेक्टर अविरल माहेश्वरी, आनंद माहेश्वरी और केशव माहेश्वरी के साथ चौथे मजबूत स्तंभ होंगे। उनको एलन के ग्लोबल स्टडीज डिवीजन का सफल नेतृत्व करने का अनुभव है। वे भारत के अलावा यूएई, यूनाइटेड किंगडम और यूरोप में शिक्षा के क्षेत्र में ग्लोबल एप्रोच और नई तकनीक से नई जनरेशन को आगे बढने के लिये प्रेरित करते हैं। उनकी नियुक्ति संस्थान में एक नियोजित बदलाव को दर्शाता है, जिसमें एलन के संस्थापक मूल्यों, प्रोफेशनल लीडरशिप के अनुभव और नेक्स्ट-जेनरेशन निदेशकों की जमीनी ऊर्जा का समावेश है।
एलन के संस्थापक निदेशक राजेश माहेश्वरी ने कहा कि अमन के बोर्ड में शामिल होने से एलन की स्वर्णिम यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुडा है। संस्थान के प्रत्येक नेक्स्ट-जेनरेशन निदेशक अपनी विशिष्ट क्षमता और लीडरशिप कौशल रखते है। ग्लोबल एजुकेशन वर्टिकल के निर्माण में अमन के अनुभव से बोर्ड के नीति-निर्णयों को बडा सहयोग मिलेगा। मुझे विश्वास है कि यह सामूहिक नेतृत्व एलन के मिशन को आने वाली पीढ़ियों तक आगे बढ़ाएगा।
एलन के संस्थापक निदेशक डॉ.बृजेश माहेश्वरी ने कहा कि बड़े बेटे अमन को एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना गौरव की बात है। अमन ने वर्षों से एलन की ग्लोबल एजुकेशन इनिशिएटिव को मजबूती से आगे बढाने और नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हमें विश्वास है कि वे बोर्ड में नये दायित्व को पूरे समर्पण, प्रतिबद्धता और दूरदृष्टि के साथ निभाते हुये एलन को सफलता के नए आयामों तक ले जाएंगे। हमारा सदैव यही प्रयास रहा कि हम ऐसी संस्था का निर्माण करें, जो हमसे एक कदम आगे बढकर आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत विरासत बने। अमन का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में यह दायित्व संभालना इसी दूरदर्शी सोच की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सार्थक कदम साबित होगा।
इनोवेशन को गति
अपनी नियुक्ति पर युवा निदेशक अमन माहेश्वरी ने कहा, “एलन के निदेशक मंडल में शामिल होना मेरे लिए गर्व की बात है। संस्था के साथ वर्षों से इसकी ग्लोबल एजुकेशन पहल के निर्माण एवं विस्तार में योगदान करते हुए मुझे एलन के मूल्यों को समझने के साथ-साथ भविष्य की संभावनाओं को जानने का अवसर मिला है। मैं अपने अनुभव और दृष्टिकोण को बोर्ड में लेकर आने, अपने साथी निदेशकों और लीडरशिप टीम के साथ मिलकर एलन के मूल आधार को और मजबूत करने, इनोवेशन को गति देने, वैश्विक पहुंच का विस्तार करने और उस विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं, जिसने एलन को भारत के सबसे भरोसेमंद शिक्षा संस्थानों में से एक बनाया है।
निदेशक उदय शंकर ने कहा कि अमन की नियुक्ति के साथ एलन का बोर्ड अब संस्था के अगले सुनहरे अध्याय को दर्शाता है। एक ऐसा अध्याय, जिसमें संस्थापकों का अनुभव, प्रोफेशनल मैनेजमेंट का अनुशासन और अगली पीढ़ी की नई ऊर्जा एक साथ है। इससे ऐसी गवर्नेंस संरचना पूरी होती है, जो आने वाले दशकों तक एलन की उत्कृष्टता को बनाए रखने में सक्षम होगी।
एलन के सीईओ नितिन कुकरेजा ने कहा कि वर्षों से ग्लोबल स्टडीज डिवीजन का नेतृत्व करते हुए अमन ने जो विश्वास अर्जित किया है, उसके आधार पर उनका बोर्ड में शामिल होना एक स्वाभाविक प्रगति है। लीडरशिप टीम के रूप में हम एलन के सेंचुरी विजन की दिशा में काम करते हुए उनके निरंतर मार्गदर्शन की उम्मीद करते हैं। इस नियुक्ति के साथ एलन के पुनर्गठित निदेशक मंडल में उदय शंकर चेयरमैन के रूप में तथा अविरल माहेश्वरी, अमन माहेश्वरी, आनंद माहेश्वरी, केशव माहेश्वरी और प्रतीक गर्ग शामिल हैं।
अमन माहेश्वरी के बारे में
अमन माहेश्वरी एलन के ग्लोबल स्टडीज डिवीजन के प्रमुख हैं। जनवरी 2020 में एलन से जुड़ने के बाद से उन्होंने इंटरनेशनल अंडरग्रेजुएट एजुकेशन के लिए नई पहल का नेतृत्व किया है। इसके तहत विद्यार्थियों को दुनिया की शीर्ष रैंकिंग वाली यूनिवर्सिटीज में शिक्षा प्राप्त करने के अवसर उपलब्ध कराने में मदद की गई है, जिसमें हार्वर्ड, एमआईटी, ऑक्सफोर्ड और अन्य क्यूएस टॉप-200 यूनिवर्सिटीज शामिल हैं। उनके कार्यक्षेत्र में इंटरनेशनल एडमिशन स्ट्रेटेजी, स्टूडेंट काउंसलिंग, स्टैंडड्राइज्ड टेस्ट प्रिपरेशन, प्रोफाइल बिल्डिंग और विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक भारतीय विद्यार्थियों के लिए विभिन्न शैक्षणिक मार्ग विकसित करना शामिल है।
नेक्स्ट जेनरेशन बिजनेस लीडर के रूप में कई देशों में उनकी शिक्षा और प्रोफेशनल एक्सपीरियंस ने शिक्षा, उद्यमिता और युवा विकास के प्रति उनके वैश्विक दृष्टिकोण को आकार दिया है। अमन यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट लंदन, यूके से एमबीए हैं और उन्होंने बिट्स पिलानी, दुबई कैंपस से कंप्यूटर साइंस में स्नातक डिग्री हासिल की है। स्कूली शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, कोटा से पूरी की है।
शिक्षा और बिजनेस के साथ क्रिकेट भी अमन की अंतरराष्ट्रीय यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में क्रोएशिया का प्रतिनिधित्व किया है। इसमें 2022 में फिनलैंड और 2024 में जर्मनी में हुए वर्ल्ड कप क्वालिफाइंग टूर्नामेंट शामिल हैं। वे क्रोएशिया और पड़ोसी यूरोपीय देशों में क्रोएशियाई घरेलू क्रिकेट से भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं।
- ईको सिस्टम से कोचिंग का नेशनल ब्रांड बना एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट
1988 में कोटा, राजस्थान में स्थापित एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड भारत के प्रमुख शिक्षा संस्थानों में से एक है, जो जेईई-मेन एवं एडवांस्ड, नीट-यूजी, ओलम्पियाड और अन्य राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को शिक्षित करता है। पिछले 38 वर्षों में एलन ने शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुभवी फैकल्टी, विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा और निरंतर बेहतर परिणामों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के माध्यम से लाखों विद्यार्थियों और अभिभावकों का विश्वास अर्जित किया है। आज यह संस्थान भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्लासरूम प्रोग्राम और डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म्स का एक मजबूत इकोसिस्टम संचालित करता है।
News Wave Waves of News



