Friday, 21 August, 2026

जेईई-मेन 2026 में चमके मोशन एजुकेशन के सितारे

मोशन के 2815 स्टूडेंट्स का एनटीए स्कोर 90 परसेंटाइल से अधिक
न्यूजवेव @कोटा
जेईई मेन-2026 सेशन-1 के रिजल्ट में मोशन एजुकेशन (Motion Education) कोटा के स्टूडेंट्स को शानदार सफलता मिली है। मोशन एजुकेशन के फाउंडर शिक्षाविद नितिन विजय ने बताया कि संस्थान के 75 विद्यार्थियों ने 99.5 पर्सेंटाइल से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। साथ ही मोशन के 30 प्रतिशत स्टूडेंट ने 90 परसेंटाइल से अधिक नंबर अर्जित किए हैं। संस्थान के कुल 8532 परीक्षार्थियों में से 2815 ने 90 परसेंटाइल से अधिक अंक हासिल करने का कीर्तिमान रचा है। इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले मोशन के तीन गुना विद्यार्थी सफल रहे।


उन्होंने बताया कि मोशन के सुशांत कुमार अग्रवाल ने 99.99 (मैथ्स और फिजिक्स में 100 पर्सेंटाइल), आदित्य झा ने 99.95 (फिजिक्स में 100 परसेंटाइल), आलोक यादव ने 99.94, देवांश पटेल और सोहम गुप्ता ने 99.93, प्रतीक्षा शर्मा और सुरभी सिन्हा ने 99.92, पुलकित सभरवाल ने 99.90, रक्षक सिंह सरयाम और प्रियांश भारद्वाज ने 99.87 स्कोर हासिल किया। अद्रिराज साहा त्रिपुरा के स्टेट टॉपर रहे। अद्रिराज ने 99.86 परसेंटाइल स्कोर किए। नव्य मोहता और आरुष राय मोहपात्रा ने भी 99.86 पर्सेंटाइल हासिल किए। इनके अलावा सार्थक पति और नीव अग्रवाल ने 99.85, दिव्यांश मिश्रा ने 99.84, अनीश अग्रवाल और प्रणव त्रिपाठी ने 99.83, ऋषि केशव ने 99.82, आयुष आनंद ने 99.81, प्रोमित गुप्ता और गोकुल गर्ग ने 99.80 परसेंटाइल अंक हासिल किए हैं।
इंद्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र के द्रोणा कैंपस पर टॉपर्स का भव्य स्वागत कर जेईई मेन सफलता का जश्न मनाया गया। डायरेक्टर डॉ. स्वाति विजय, जॉइंट डायरेक्टर रामरतन द्विवेदी और डिप्टी डायरेक्टर निखिल श्रीवास्तव की मौजूदगी में छात्र-फैकल्टी ने ढोल-आतिशबाजी से खुशी व्यक्त की।
एक और अवसर के लिये 25 फरवरी तक करें आवेदन
इस रिजल्ट से कोई ऑल इंडिया रैंक जारी नहीं की गई है। जेईई मेन का सेशन-2 की परीक्षा अप्रैल में होगी उसके बाद बेस्ट स्कोर के आधार पर एआईआर जारी की जाएगी। इसके बाद आईआईटी में प्रवेश के लिये जेईई मेन में सफल लगभग 2.50 लाख शीर्ष स्टूडेंट्स के लिये जेईई एडवांस्ड का पेपर होगा। ऐसे छात्र जो जेईई सेशन-1 एग्जाम में पास नहीं हो सके या अच्छी रैंक नहीं ला पाए, वे दूसरे सेशन की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 25 फरवरी तय की गई है। जेईई मेन फेज-2 की परीक्षा 2 से 9 अप्रैल 2026 के बीच होगी।

(Visited 138 times, 1 visits today)

Check Also

महाराणा प्रताप ने धर्म, संस्कृति, स्वाभिमान व राष्ट्रहित के लिए जीवनभर संघर्ष किया – डॉ.भागवत

हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने पर उदयपुर में राष्ट्र चेतना का विराट संगम …

error: Content is protected !!