Tuesday, 19 May, 2026

सेवा कार्य एवं भजन संध्या से मनाया एलन स्थापना दिवस

गौरवशाली 38 वर्ष पूर्ण करने पर सेवा, संस्कार, भक्ति और उल्लास के वातावरण में मनाया जश्न
न्यूजवेव@ कोटा
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्रा.लि. का स्थापना दिवस 18 अप्रैल (शनिवार) को कोटा सहित देश के सभी अध्ययन केन्द्रों पर भक्ति, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। एलन के स्थापना दिवस पर देशभर के स्टडी सेंटर्स पर कई सेवा कार्यों के साथ आध्यात्मिक कार्यक्रम हुए।


कोटा मुख्यालय पर स्थापना दिवस का मुख्य समारोह इन्द्रविहार स्थित एलन समर्थ कैम्पस में भजन संध्या के रूप में हुआ। यहां भव्य फागोत्सव के सुमधुर गीतों की गूंज के संग एलन परिवार के हजारों सदस्य उत्साह और उमंग से झूम उठे। सामूहिक डांडिया खेलकर एक दूसरे को एलन दिवस की बधाई दी। समारोह में एलन के निदेशक डॉ.गोविन्द माहेश्वरी, राजेश माहेश्वरी, नवीन माहेश्वरी एवं डॉ. बृजेश माहेश्वरी ने एलन परिवार के सभी सदस्यों को एलन के गौरवशाली 38 वर्ष पूर्ण करने पर बधाई दी और इसी उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि संस्कार से सफलता तक की इस यात्रा में अब तक एलन 40 लाख परिवारों का भरोसा जीत चुका है। यह यात्रा और बेहतर तरीके से जारी रहेगी।
कार्यक्रम में श्री बृज गुरुकुलम् के धु्रव शर्मा एवं स्वर्णाश्री द्वारा प्रस्तुत भजन संध्या ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके द्वारा प्रस्तुत मधुर भजनों ने उपस्थित सभी लोगों को आध्यात्मिक अनुभूति से भर दिया। इसके साथ ही फागोत्सव और डांडिया की रंगारंग प्रस्तुतियों ने माहौल को आनंदमय बना दिया।
गरीब बच्चों को स्कूल बैग व छाते बांटे
इससे पूर्व ऑल स्टूडेंट वेलफेयर सोसायटी की ओर से दिनभर एलन दिवस के तहत कई सेवाकार्य भी किए गए। शहर और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के चयनित सरकारी स्कूलों व सड़क किनारे बालआंगन में पढ़ने वाले खानाबदोश परिवारों के बच्चों को स्कूल बैग व छाते वितरित किए गए। इसके साथ ही वृद्धाश्रमों व अनाथालयों में भी सेवाकार्य किए गए। गौवंश के लिए चारा, कबूतरों को ज्वार और अन्य परोपकारी कार्य भी किए गए।

(Visited 36 times, 1 visits today)

Check Also

पढ़ाई, टाइम मैनेजमेंट और मानसिक मजबूती से मिलेगी सफलता- नितिन विजय

मोशन एजुकेशन के मॉक टेस्ट में सैंकड़ो विद्यार्थियों को मिला जेईई-एडवांस्ड जैसा अनुभव न्यूजवेव @ …

error: Content is protected !!