Tuesday, 18 August, 2026

कोटा के 18 वर्षीय छात्र आर्यन ने बनाया अद्वितीय गणित सूत्र

खोज – इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी इंडिया ने इस सूत्र पर कॉपीराइट प्रमाणपत्र प्रदान किया

न्यूजवेव@कोटा

शहर के 18 वर्षीय छात्र आर्यन सिंह ने एक अनूठा गणितीय सूत्र विकसित कर एतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। बचपन से अद्वितीय सोच व अथक परिश्रम के बल पर आर्यन ने 9 अंक के साथ ऐसा नया सूत्र विकसित किया है जो आज तक गणित में उपलब्ध नहीं था।
वेल्ट्रिओनेक्स स्मार्ट क्रिएशंस प्रा.लि के संस्थापक आर्यन की इस खोज को इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी इंडिया द्वारा प्रमाणित किया गया है और उन्हें कॉपीराइट प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। यह प्रमाणपत्र उसके सूत्र की मौलिकता और विशिष्टता को मान्यता देता है। इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी इंडिया से मिली यह मान्यता गणित के क्षेत्र में कम उम्र में ही उसके नवाचार को दर्शाती है।

उसने बताया कि 9 के अंक के साथ सभी गणितीय गणनाओं को उसने एक सूत्र से सरल बना दिया है। इस सूत्र से 9,99,999 आदि अंकों के परस्पर गुणा को मेंटल मैथ तकनीक से आसान कर दिया। जिसे उसने कॉपीराइट कराया है।
राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार से सम्मानित
इससे पहले आर्यन सिंह को राजस्थान राष्ट्रीय नवाचार पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उसे राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त करने पर 21,000 रू का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया था। आर्यन के स्टार्टअप ‘‘मेरा साथी एग्रोटेक‘‘ और उनके अभिनव उत्पाद एग्रो साथी को किसानों के लिए अत्याधुनिक समाधान के रूप में सराहा गया है। यह एआई और नई टेक्नोलॉजी पर आधारित बहुउद्देशीय कृषि मशीन है, जो कटाई, सिंचाई और अन्य कृषि कार्यों में मदद करती है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने साइंस एंड टेक्नोलॉजी क्षेत्र में नये इनोवेशन के लिये उसे 22 जनवरी को राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया था। प्रधानमंत्री ने ‘मेरा साथी’ एप बनाने पर उसे माय जीओवी डॉट इन वेबसाइट पर ब्रांड एम्बेसेडर बनाया है। इंद्रागांधी नगर में ईमित्र चला रहे पिता जितेंद्र सिंह व मां मनसा देवी ने बताया कि आर्यन एसआर पब्लिक स्कूल में पढ़ते हुये एग्रीकल्चर में इनोवेशन करने में जुटा रहा। बूंदी के एक सरकारी कॉलेज से कम्प्यूटर सांइस में बीटेक कर रहे आर्यन को 5 अंतरराष्ट्रीय और 10 भारतीय अवार्ड मिल चुके हैं।

(Visited 312 times, 1 visits today)

Check Also

महाराणा प्रताप ने धर्म, संस्कृति, स्वाभिमान व राष्ट्रहित के लिए जीवनभर संघर्ष किया – डॉ.भागवत

हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने पर उदयपुर में राष्ट्र चेतना का विराट संगम …

error: Content is protected !!