Friday, 30 October, 2026

500 पौधे लगाओ तो ट्यूबवेल, एक साल का वृक्ष बनने पर 5 लाख रू की इंटरलॉकिंग

शिक्षा व पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने हरियालो राजस्थान के लिये किया नवाचार
न्यूजवेव @ कोटा

प्रदेश के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने हरियालो राजस्थान मुहिम के तहत क्षेत्र की ग्रामीण जनता को अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिये एक नवाचार किया है। सोमवार को घाटोली ग्राम पंचायत में ‘सरकार आपके द्वार’ जनसमस्या समाधान शिविर में दिलीप शर्मा ,गौरीशंकर शर्मा आदि ने ग्राम खेड़ली के श्री महादेव मंदिर खेड़ली परिसर में पानी की व्यवस्था करने और मंदिर तक इंटरलॉकिंग करने का आग्रह किया।
मंत्री मदन दिलावर ने परिवादियों को कहा कि इन दिनों हाडौती अंचल में बारिश शुरू हो गई है। सभी ग्रामीण मिलकर मंदिर परिसर और गांव के चारागाह भूमि पर 500 पौधे लगाते हैं और 6 माह तक उनकी देखरेख करते है तो आपके मंदिर परिसर में टयूबवेल लगवा देंगे। ये पौधे एक साल में बडे़ हो जाने पर उनकी चारदीवारी और इंटरलॉकिंग के लिए 5 लाख रुपए दिये जायेंगे। परिवादी ने ग्रामवासियों के साथ 500 पौधे लगाने और पेड़ बनाने की जिम्मेदारी को सहर्ष स्वीकार किया। दिलावर सामाजिक सरोकारों के तहत ग्राम पंचायतों में नियमित सफाई, पॉलीथिन और डिस्पोजल का विरोध तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए आमजन को जागरूक करने के लिए अनेक नवाचार करते है।

(Visited 84 times, 1 visits today)

Check Also

भाजपा की उप प्रधान जानकी बाई का मरणोपरांत नेत्रदान

न्यूजवेव @  मनोहर थााना नेत्रदान मनुष्य जीवन का सबसे पवित्र दान है। मरणोपरांत किसी नेत्रहीन …

error: Content is protected !!