Friday, 13 February, 2026

नारी शक्ति से नव भारत का उदय है केंद्रीय बजट

केट वीमेन विंग द्वारा प्रोफेशनल महिलाओं के साथ बजट परिचर्चा
न्यूजवेव @कोटा

केट वीमेन विंग, कोटा द्वारा राजरानी टॉवर में प्रोफेशनल महिलाओं व आंत्रप्रिन्योर के साथ केंद्रीय बजट-2026 पर विशेष परिचर्चा आयोजित की। इस चर्चा में विभिन्न क्षेत्रों कॉर्पाेरेट, शिक्षा, स्वास्थ्य, वकालत, सौन्दर्य, बैंकिंग और उद्यमिता से जुड़ी महिलाओं ने भाग लियां। बजट में महिलाओं, मध्यम वर्ग तथा लघु उद्योगों के लिए किए गए प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा व जानकारी दी गई।
केट वीमेन विंग की जिलाध्यक्ष नीलम विजय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत-2047 विजन पर आधारित यह बजट नए भारत की आधुनिक, पारदर्शी और परिणामोन्मुख कार्य संस्कृति का प्रतीक है। गैर राजनीतिक बजट चर्चा में मोदी सरकार ने ‘शी मार्ट’ की घोषणा की है, जहां स्वयं सहायता समूहों, कारीगरों और स्टार्टअप से जुड़ी महिलाएं अपने उत्पाद सीधे ग्राहकों तक पहुंचा सकेंगी। लखपति दीदी के बाद अब ग्रामीण महिलाएं भी आत्मनिर्भर उद्यमी बन सकेंगी। प्रत्येक जिले में स्टेम हॉस्टल और आसान ऋण की सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन सचिव भाविका प्रीत रामानी ने किया।
मुख्य वक्ताओं में वरिष्ठ एडवोकेट कल्पना शर्मा ने महिलाओं को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कोटा विश्वविद्यालय की डॉ. अनुकृति शर्मा ने शिक्षा और कौशल विकास को प्रगति की कुंजी बताया। वरिष्ठ सीए कोमल वासवानी ने बजट के वित्तीय प्रावधानों और महिला उद्यमियों के लिए उपलब्ध अवसरों पर प्रकाश डाला। ब्यूटिशियन वंशिका बजाज ने अपने उद्यमिता अनुभव साझा करते हुए महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। महिला सेवा में अग्रणी श्रीमती सपना प्रजापति ने संगठित नेतृत्व की आवश्यकता पर बल दिया। सीए अनुराधा माहेश्वरी ने महिला व्यापारियों के लिए कर संरचना और वित्तीय अनुशासन की महत्ता बताई तथा महिलाओं को मिलने वाले सरल ऋण की जानकारी दी।
महिलाओं के लिए आसान ऋण एवं कर राहत
स्किल शिक्षा से जुड़ी प्रियंका सिंह ने महिलाओं को नए अवसरों को अपनाने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। आराधना सोशल ग्रुप से सरोज मिश्रा ने महिलाओं की विविध गतिविधियों की जानकारी दी। डॉक्टर अपर्णा शर्मा एवं डॉक्टर सुभी गुप्ता ने भी होम्योपैथी से जुड़े कहीं विषयों पर प्रकाश डाला। परिचर्चा के दौरान जुड़े प्रतिभागियों ने महिला उद्यमिता को बढ़ावा व स्टार्टअप और एमएसएमई सेक्टर में महिलाओं के लिए आसान ऋण और कर राहत के साथ कर व्यवस्था में बदलाव, आयकर स्लैब में संशोधन से प्रोफेशनल महिलाओं को मिलने वाली राहत तथा कौशल विकास और रोजगार, स्किल डेवलपमेंट योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर संवाद किया।
कार्यक्रम में केट वीमेन विंग द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया गया। कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्य सहित कार्यकारी अध्यक्ष ऋचा गुप्ता, आकांक्षा गुप्ता, सुहानी कुंभारे, चित्रांगी अग्रवाल, मधु विजय, डॉ. अपर्णा शर्मा, नूतन सोनी, प्रिया सिंह, डॉ. शुभि गुप्ता ,रुबिना काजी, शिप्रा शुक्ला, पारूल शर्मा, प्रेरणा मौर्य, नंद कंवर व नीतू सिंह तथा अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

(Visited 25 times, 25 visits today)

Check Also

कोटा में कमर्शियल वाहनों की फिटनेस ठप, वाहन मालिक परेशान

पूर्व पार्षद बृजेश शर्मा नीटू के नेतृत्व में आरटीओ कार्यालय पर प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा न्यूजवेव@ …

error: Content is protected !!