एलन क्लासरूम छात्र कबीर को मिला 300 में से 300 स्कोर
न्यूजवेव@कोटा

एनटीए द्वारा जेईई-मेन जनवरी,2026 सत्र का रिजल्ट सोमवार को घोषित कर दिया गया। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के सीईओ नितिन कुकरेजा ने बताया कि जेईई मेन-2026 में देशभर में 12 स्टूडेंट्स को 100 पर्सेन्टाइल के साथ टॉपर घोषित किया गया है, जिसमें से 7 स्टूडेंट्स एलन क्लासरूम से हैं।
एलन कोटा के क्लासरूम छात्र कबीर छिल्लर ने 100 पर्सेन्टाइल के साथ 300 में से 300 अंक हासिल किए हैं। कबीर दो साल से एलन कोटा के रेगुलर क्लासरूम स्टूडेंट है। इसके साथ क्लासरूम कोर्स से अर्णव गौतम, शुभम कुमार, भावेश पात्रा, अनय जैन, निमय पुरोहित और चिरंजीब कर ने 100 पर्सेन्टाइल स्कोर प्राप्त किया है। संस्थान से बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने 99 पर्सेन्टाइल से अधिक स्कोर किया है। संस्थान ने रिजल्ट में पारदर्शिता रखते हुए अपने रिजल्ट को ऑडिट फर्म ई-वाई इंडिया से प्रमाणित करवाया है।
सीईओ कुकरेजा ने बताया कि गत दो वर्षों से आईआईटी में प्रवेश लेने वाला हर चौथा स्टूडेंट एलन से है। जेईई-एडवांस्ड के रिजल्ट्स में दो वर्षों से लगातार एलन से एआईआर-1 के साथ टॉप-100 और ओवरआल बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स क्वालीफाई कर रहे हैं।
टॉपर्स टॉक-
कोटा में नेशनल लेवल का सेल्फ एनालिसिस
ऑल इंडिया टॉपर कबीर छिल्लर गुरूग्राम से हैं। उसके पिता मोहित छिल्लर स्वयं आईआईटीयन हैं। मां प्रियंका प्राइवेट टीचर हैं। उसे जेईई मेन जनवरी सेशन में 300 में से 300 स्कोर मिला है। है। उसने कहा कि सही दिशा में मेहनत करना सबसे जरूरी है। मैंने नियमित स्टडी शेड्यूल, लगातार रिवीजन और मॉक टेस्ट के माध्यम से तैयारी को मजबूत किया। एलन में आना टर्निंग पॉइंट रहा। यहां आकर कंसेप्ट्स क्लीयर हुए। रटने की बजाय कॉन्सेप्ट को गहराई से समझने पर जोर दिया। हर टॉपिक को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर पढ़ा, शॉर्ट नोट्स तैयार किए और रेगुलर रिवीजन किया। टाइम मैनेजमेंट और एक्यूरेसी पर भी विशेष काम किया। गलतियों का एनालिसिस करना मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण रहा। इससे हर टेस्ट के बाद मेरी परफॉर्मेन्स बेहतर होती चली गई।
News Wave Waves of News



