Monday, 2 November, 2026

फिजिक्सवाला विद्यापीठ ने उत्साह से मनाया 77वां स्वतंत्रता दिवस

न्यूजवेव@कोटा
फिजिक्स वाला विद्यापीठ कोटा में भारत का 77वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई।

सेंटर हैड कुंदन कुमार, बिजनेस हैड कृतिन पालीवाल और उपस्थित अन्य सीनियर फैकल्टीज ने संयुक्त रूप से झंडारोहण किया। कुंदन कुमार ने स्वतंत्रता दिवस की महत्ता पर अपने विचार रखे।साथ ही कोटा में शिक्षा के माहौल को बेहतर और तनावरहित कैसे बनाया जा सकता है, इस पर अपने विचारों से अवगत कराया। देशभक्ति आधारित प्रश्नोत्तरी में कई बच्चों को पुरस्कार जीतने का मौका मिला । कुछ बच्चों ने भारत के नक़्शे की आकृति के रूप में खड़े होने की मनमोहक प्रस्तुति देकर समां बांध दिया. अन्य उपस्थित फैकल्टी मेंबर्स और स्टाफ ने भी देशभक्ति गीत और कविताओं के रूप में अपने विचार व्यक्त किए। सभी को मिठाई बांटी गई और अंत में संस्थान के बिजनेस हैड कृतिन पालीवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
बुक्स डोनेशन कैम्प की शुरुआत-
इस मौके पर एक बुक्स डोनेशन कैंपेन की शुरुआत भी की गयी जिसमे कोई भी स्टूडेंट विद्यापीठ पर अपनी ऐसी बुक्स डोनेट कर सकता है जो उसके किसी काम नहीं आ रही हों। फिजिक्सवाला इन बुक्स को उन बच्चों तक पहुंचाएगा जिन्हे इनकी जरुरत है। बच्चे 15 अगस्त से 20 अगस्त तक अपने पास के विद्यापीठ सेंटर में जाकर ये बुक्स डोनेट कर सकते हैं|

(Visited 1,826 times, 1 visits today)

Check Also

भाजपा की उप प्रधान जानकी बाई का मरणोपरांत नेत्रदान

न्यूजवेव @  मनोहर थााना नेत्रदान मनुष्य जीवन का सबसे पवित्र दान है। मरणोपरांत किसी नेत्रहीन …

error: Content is protected !!