Saturday, 12 September, 2026

कोटा जंक्शन पर हिंदू सम्मेलन व सम्मान समारोह

न्यूजवेव @ कोटा
कोटा जंक्शन क्षेत्र के डडवाडा में विराट हिन्दू सम्मेलन में सम्मान समारोह अयोजित किया गया। सम्मेलन के संयोजक बृजेश शर्मा ने बताया कि संयुक्त परिवार के प्रेरक योगेश सिंघल, शीत लहर की प्रभात फेरी में 4 वर्षीय अवि शर्मा ने धर्म और समाज के प्रति जागरूकता दिखाई। पर्यावरण संरक्षण में भंवरलाल विजय, खेल क्षेत्र म अखिलेश दीक्षित, राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी राग जोशी, राज्य स्तरीय फुटबॉल खिलाड़ी आदित्य शर्मा, जिला स्तरीय हॉकी खिलाड़ी मोहित कुमार को उपरणा एवं भारत माता की तस्बीर भेंट कर सम्मानित किया गया।


सम्मेलन की मुख्य वक्ता भारत विकास परिषद की डॉ.नीलप्रभा ने समाजसेवा में महिलाओं को आगे आने एवं पन्नाधाय जैसा समर्पण रखने का आह्वान किया। तारे सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य नयन तारे ने कहा कि हिंदू समाज को जातीय भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुटता से रहने का संकल्प ले। अतिथि डॉ लता शर्मा ने मातृशक्ति को संयुक्त परिवार की आवश्यकता और महत्व के बारे में बताया।  हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष शैलेश गौतम ने सबका आभार व्यक्त करते हुए नागरिक कर्तव्य एवं पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी वस्तुएं अपनाने पर जोर दिया। संचालन एडवोकेट सोनम पुरोहित ने किया। समूचे कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई दी।

(Visited 134 times, 1 visits today)

Check Also

भारत में युवा ही राष्ट्र की ताकत – मुकुल कानिटकर

संघ की शताब्दी वर्ष श्रृंखला में कोटा में युवा जिज्ञासा समाधन एवं संवाद कार्यक्रम न्यूजवेव …

error: Content is protected !!