Sunday, 23 August, 2026

कोटा में कमर्शियल वाहनों की फिटनेस ठप, वाहन मालिक परेशान

पूर्व पार्षद बृजेश शर्मा नीटू के नेतृत्व में आरटीओ कार्यालय पर प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
न्यूजवेव@ कोटा
कोटा शहर में पिछले कई दिनों से कमर्शियल वाहनों की फिटनेस जारी नहीं होने से बस, ट्रक, ऑटो, टेंपो सहित अन्य व्यावसायिक वाहन मालिक भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। फिटनेस नहीं होने के कारण जहां एक ओर चालान का डर बना हुआ है, वहीं किसी दुर्घटना की स्थिति में बीमा क्लेम पास नहीं होने की चिंता भी वाहन मालिकों को सता रही है। इस गंभीर समस्या को लेकर शुक्रवार को पूर्व पार्षद बृजेश शर्मा नीटू के नेतृत्व में आरटीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने प्रादेशिक परिवहन अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र फिटनेस प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। बृजेश शर्मा नीटू ने जिला परिवहन अधिकारी को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही कोटा में फिटनेस व्यवस्था शुरू नहीं की गई तो पीड़ित वाहन मालिकों को साथ लेकर आरटीओ कार्यालय पर विशाल और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिन लोगों को फिटनेस कराना अत्यंत आवश्यक है, उन्हें लगभग 5 हजार रुपए खर्च कर और डीजल लगाकर झालावाड़ जाना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि छोटे ऑटो चालक और छोटे व्यावसायिक वाहन मालिक इतना खर्च वहन करने की स्थिति में नहीं हैं। यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जनता का आक्रोश फूट सकता है।प्रदर्शन के दौरान एडवोकेट नरेंद्र शर्मा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विनय राज सिंह, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष अविनाश मालव, एडवोकेट देवांग शर्मा, शुभम नागवनी, रोचक सिंघवी, राजू दाहवा, गजेंद्र गोचर, निखिल चावला, सेठी गुर्जर, सहदेव शर्मा, एडवोकेट इरफान हुसैन सहित अनेक कार्यकर्ता और वाहन मालिक मौजूद रहे।

(Visited 63 times, 1 visits today)

Check Also

विद्यार्थी अपनी तैयारी का फ्लो टूटने न दें-नितिन विजय

नीट एग्जाम रद्द होने पर मोशन एजुकेशन के फाउंडर और एजुकेटर नितिन विजय की प्रतिक्रिया …

error: Content is protected !!