Sunday, 1 November, 2026

बीकानेर टेक्निकल यूनिवर्सिटी द्वारा बीटेक तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

विद्यार्थी घर बैठे वेबसाइट पर ऑनलाइन देख सकते हैं अपना रिजल्ट

न्यूजवेव @ बीकानेर
बीकानेर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (BTU) ने मंगलवार 7 अप्रैल को बीटेक तृतीय सेमेस्टर मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। यह रिजल्ट कोरोना वायरस महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन अवधि में ‘‘वर्क फ्रॉम होम‘‘ के तहत जारी किया गया है। इससे पहले यूनिवर्सिटी द्वारा बीटेक प्रथम वर्ष का रिजल्ट भी लॉकडाउन में जारी किया जा चुका है।

कुलपति प्रोफेसर एच.डी.चारण ने बताया कि परीक्षा विभाग से संबद्ध टीम के सदस्यों द्वारा अग्रिम परीक्षा से संबंधित आवश्यक दिशानिर्देशों का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। इस संबंध में राज्य सरकार की एडवाइजरी के अनुरूप तुरंत कार्यवाही करते हुए अग्रिम परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। मुख्य परीक्षा नियंत्रक डॉ मुकेश जोशी ने बताया कि दिसंबर 2019 में आयोजित होने वाली अन्य मुख्य और बैक परीक्षाओं के रिजल्ट भी इसी सप्ताह जारी कर दिये जाएंगे। विद्यार्थी यूनिवर्सिटी की अधिकृत वेबसाइट btu.ucanapply.com पर अपना रिजल्ट घर बैठे ऑनलाइन देख सकते हैं। साथ ही विद्यार्थी अपने रिजल्ट से संबंधित अन्य जानकारी ईमेल के माध्यम से मुख्य परीक्षा नियंत्रक से प्राप्त कर सकते हैं।

(Visited 445 times, 1 visits today)

Check Also

नीट गैस पेपर स्केम- मेहनत, मेरिट और भविष्य के साथ क्रूर खिलवाड़

वीपी पारीक न्यूजवेव @ नईदिल्ली त्वरित- पूरे परीक्षा प्रबंधन तंत्र की कमजोरी  भारत में चिकित्सा …

error: Content is protected !!