न्यूजवेव @ कोटा
लाडपुरा विधायक श्रीमती कल्पना देवी की प्रेरणा से मानवता सेवा संस्थान कोटा द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक छावनी के विद्यार्थियों को लगभग 30,000/ रु मूल्य के 110 नि:शुल्क स्वेटर वितरित किए गए।
संस्थान के अध्यक्ष वैभव जैन ने बताया संस्था निरंतर मानव सेवा के कार्य कर रही है। स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार गुप्ता ने संस्था के सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया।
वितरण समारोह में भामाशाह सोहन जैन, डॉ. संतोष सिंह सिद्धू, जगदीश मोहिल , नागेंद्र गोड , ओमप्रकाश मास्टर, अनुराग जैन, भारत सिंह, सुनील कश्यप, लखन सोलंकी, हरिओम, हर्षित अग्रवाल, राजेश जैन, मंजू रानी, सुनीता भाटी, दीपमाला, अंतिम बाला आदि सदस्य मौजूद रहे ।कार्यक्रम में एसडीएमसी सदस्य शिवनारायण पाराशर, नागेन्द्र सिंह बना ने आभार जताया। मंच संचालन व्याख्याता लोकेश उपाध्याय ने किया।
(Visited 37 times, 1 visits today)
News Wave Waves of News



