Thursday, 22 October, 2026

सीपीयू के बादल ने बढ़ाया कोटा का मान

एम्स नई दिल्ली में नियुक्त होने वाले राज्य के पहले फिजियोथेरेपिस्ट
न्यूजवेव @ कोटा
कॅरियर पॉइंट यूनिवर्सिटी, कोटा के फिजीयोथेरेपी विभाग के प्रतिभावान छात्र बादल वर्मा ने सीपीयू एवं शिक्षा नगरी कोटा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र यदुवंशी ने बताया कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स नई दिल्ली के ट्रोमा विभाग में बादल वर्मा का चयन जूनियर फिजियोथेरपिस्ट पद पर हुआ है। वे राजस्थान के पहले स्टूडंेट हैं जिन्हें एम्स नई दिल्ली के ट्रोमा सेंटर में नियुक्त होने का अवसर मिला है।
कॅरियर पॉइंट यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रमोद माहेश्वरी ने छात्र बादल वर्मा को बधाई देते हुए कहा कि उनकी की यह उपलब्धि लगन, क्लिनिकल उत्कृष्टता और निरंतर मेहनत का परिणाम है। यह सफलता यूनिवर्सिटी में फिजियोथेरेपी विभाग के शैक्षणिक और क्लिनिकल प्रशिक्षण की गुणवत्ता को भी दर्शाती है। भविष्य में इस कोर्स में आने वाले छात्रों के लिए वे प्रेरणास्त्रोत बनेंगे।

(Visited 74 times, 1 visits today)

Check Also

महाराणा प्रताप ने धर्म, संस्कृति, स्वाभिमान व राष्ट्रहित के लिए जीवनभर संघर्ष किया – डॉ.भागवत

हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने पर उदयपुर में राष्ट्र चेतना का विराट संगम …

error: Content is protected !!