Saturday, 4 July, 2026

कोटा शहर आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा- जिला कलक्टर

नया सत्र : विभिन्न राज्यों से सपने साकार करने के लिए कॅरियर सिटी कोटा में आने वाले कोचिग विद्यार्थियों के नाम जिला कलक्टर का पत्र
न्यूजवेव @ कोटा
12वीं बोर्ड परीक्षा के उत्साहजनक रिजल्ट पर कोटा जिला कलक्टर पीयूष सामरिया ने एक खुला पत्र लिखकर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुये विश्वास दिलाया कि कॅरिअर सिटी कोटा का हर वर्ग आपके सपने साकार करने और आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पुरजोर प्रयास करेगा।
जिला कलक्टर समारिया ने कहा कि यह बहुत गर्व का विषय है कि इस वर्ष देशभर से बड़ी संख्या में विद्यार्थी अपने उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए कोटा शहर का चयन कर रहे हैं। उनका कोटा आगमन यहाँ की उत्कृष्ट शिक्षा प्रणाली की गुणवत्ता और उनके अटूट विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कोटा उनकी अपेक्षाओं पर पूर्णतः खरा उतरेगा।

जिला कलक्टर ने लिखा कि डॉक्टर एवं इंजीनियर बनने के सपनों को साकार करने के लिए समर्पित यह शहर और यहाँ के कोचिंग संस्थान प्रत्येक विद्यार्थी को परिवार के सदस्य की तरह अपनाने के लिए संकल्पित हैं। यहाँ का राष्ट्रीय स्तर का प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण, अनुभवी फैकल्टी का मार्गदर्शन तथा सुरक्षित, सकारात्मक एवं प्रेरणादायक वातावरण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक बनेगा।


उन्होंने लिखा कि वे स्वयं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ निरन्तर संवाद बनाए रखते हैं-कभी डिनर टेबल पर, तो कभी कॉफी टेबल पर। विद्यार्थियों के विचारों को सुनना, समझना और उनकी समस्याओं के समाधान ढूँढना मेरे लिए एक अत्यंत संतोषप्रद अनुभव होता है।
उन्होंने कहा कि मैं कोटा के सभी नागरिकों तथा विद्यार्थियों से जुड़े सभी हितधारकों से आह्वान करता हूँ कि कोटा को कॅरियर सिटी के रूप में और अधिक सशक्त एवं सफल बनाएं। हम सभी अच्छा कार्य कर रहे हैं, इसे और बेहतर बनाने का निरन्तर प्रयास जारी रहना चाहिए। कोचिंग विद्यार्थियों के इस विश्वास को बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

(Visited 67 times, 1 visits today)

Check Also

NEET(UG)2026 परीक्षा रद्द, 22.79 लाख परीक्षार्थी दोबारा देंगे परीक्षा

CBI करेगी NEET पेपर लीक मामले की जांच, परीक्षार्थियों को परीक्षा शुल्क से छूट न्यूजवेव@कोटा …

error: Content is protected !!