Friday, 30 October, 2026

IRCTC ने किया ओला के साथ टाई-अप, अब रेलवे स्टेशन से भी मिलेगी

न्यूजवेव, कोटा

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने कैब एग्रीगेटर ओला के साथ टाई-अप किया है। अब आप आईआरसीटीसी के ऐप या वेबसाइट के जरिये भी ओला कैब बुक कर सकेंगे। ग्राहकों को यह सुविधा देने के लिए IRCTC ने अभी छह महीने के पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यह टाई-अप किया है।

IRCTC के जरिये ओला की सभी सेवाएं जैसे ओला माइक्रो, ओला मिनी, ओला ऑटो और ओला शेयर आदि के लिए बुकिंग की सुविधा मिलेगी। यात्री इसके जरिये सात दिन पहले भी कैब बुकिंग करा सकेंगे। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों पर IRCTC के आउटलेट या ओला के सेल्फ सर्विस कियोस्क से भी कैब बुकिंग की सुविधा मिलेगी।

IRCTC से कैब बुकिंग पर ग्राहकों को किसी डिस्काउंट का फायदा नहीं मिलेगा। बता दें कि हाल ही में हाइक मैसेंजर ने अपने मंच पर ओला कैब बुक करने की सुविधा शुरु कर दी है। कंपनी की तरफ से जारी बयान में बताया गया है, कि इस सुविधा के बाद भारत के 110 शहरों में रहने वाले यूजर्स हाइक मैसेंजर से ओला कैब और ऑटोरिक्शा को बुक कर सकेंगे।

कैब या ऑटोरिक्शा से यात्रा करने के बाद ग्राहक के पास विकल्प होगा कि वो नकद या हाइक वालेट से किराये का भुगतान कर सकेंगे। कंपनी ने जारी बयान में बताया है कि ओला बुकिंग पर मिलने वाले कैशबैक सीधे हाइक यूजर के हाइक वालेट में आ जाएगा। इस राशि का इस्तेमाल यूजर्स बाद में डिजिटल भुगतान करने के लिए कर सकते हैं।

(Visited 304 times, 1 visits today)

Check Also

भारत में युवा ही राष्ट्र की ताकत – मुकुल कानिटकर

संघ की शताब्दी वर्ष श्रृंखला में कोटा में युवा जिज्ञासा समाधन एवं संवाद कार्यक्रम न्यूजवेव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!