Friday, 29 March, 2024

9वीं कक्षा की वंशिका ने बनाया चौथा व पांचवा विश्व रिकॉर्ड

न्यूजवेव कोटा
कक्षा-9 में अध्ययनरत रेजोनेंस की क्लासरूम छात्रा वंशिका शर्मा ने मेंटल मैथ्स में एक साथ चौथा व पांचवां विश्वरिकॉर्ड बनाकर नया इतिहास रच दिया। उसने पहला विश्व रिकॉर्ड 14 अप्रेल 2018 में चिड़ावा (झुंझुनू) में विश्व की सबसे तेज गति से 10 अरब ऊपर की संख्या की टेबल लिखकर बनाया। दूसरा विश्व रिकॉर्ड कोटा रेजोनेंस में 21 जून 2018 में विश्व की सबसे बड़ी टेबल 280 अंकों की टेबल लिखकर बनाया। तीसरा विश्व रिकॉर्ड 5 मार्च 2019 को कोटा के रेजोनेंस में बनाया है। जिसमें वंशिका ने दोनों हाथों से एक साथ भिन्न-भिन्न तीन अंको की टेबल को 1 मिनट से कम समय में लिखा। यह रिकॉर्ड वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

गत 20 जून 2019 को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में एक ही दिन एक साथ वंशिका ने दो विश्व रिकॉर्ड बनाये है। इनमें से एक रिकॉर्ड के अन्तर्गत वंशिका ने 45 खरब 90 अरब 21 करोड 4 लाख 92 हज़ार 3 सौ 97 का पहाड़ा 43 सैकण्ड्स में लिखकर बनाया। वहीं दूसरे रिकॉर्ड के अन्तर्गत वंशिका ने दोनों हाथों से तीन भिन्न-भिन्न अंको की टेबल 36 सैकण्ड में लिखकर नया रिकॉर्ड स्थापित किया।

इससे पहले वंशिका कई नेशनल व इंटरनेशनल मैथ्स कॉम्पिटीशन में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी है। वंशिका ने 12 वर्ष की आयु में गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया। वंशिका में एक हुनर ये भी है कि वह 1 से लेकर इनफिनिटी तक कोई भी पहाड़ा बोल और लिख सकती है।

रेज़ोनेंस के प्रबन्ध निदेशक आर. के. वर्मा ने बताया कि उन्होंने पहली बार वंशिका की प्रतिभा को पहचाना और उसके माता-पिता को सुझाव दिया कि वे वंशिका की आगे की पढा़ई कोटा में रहकर करवाये। इसके लिए रेज़ोनेंस वंशिका को निशुल्क पढ़ाने व आवास की सम्पूर्ण व्यवस्था करेगा। पिछले साल वंशिका ने रेज़ोनेंस के पीसीसीपी डीविजन कक्षा 8 वीं में प्रवेश लिया। वर्तमान में कक्षा 9वीं की छात्रा वंशिका रेज़ोनेंस से आईआईटी-जेईई की तैयारी कर भविष्य में आईआईटी बाम्बे में जाना चाहती है।

(Visited 394 times, 1 visits today)

Check Also

सबके राम: मुस्लिम भी कर रहे हैं उत्सव की तैयारी

राम मंदिर : 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा न्यूजवेव @जयपुर राममंदिर में प्राण …

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: