पेपर एनालिसिसः 58 % परीक्षार्थियों ने पेपर को बताया मध्यम स्तरीय, सिर्फ 8 % ने बताया कठिन

Vinod Kumawat, President, ALLEN
न्यूजवेव @ कोटा
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (NEET-UG,2026) रविवार को शांतिपूर्वक आयोजित हुई। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट कोटा के प्रेसिडेंट विनोद कुमावत ने विद्यार्थियों से मिले फीडबैक के आधार पर बताया कि पेपर का लेवल नीट-2024 से थोड़ा कठिन जबकि नीट 2025 की तुलना में आसान रहा। ऑनलाइन पोल पर आए फीडबैक के अनुसार करीब 34 प्रतिशत विद्यार्थियों ने पेपर को आसान एवं 58 प्रतिशत ने पेपर को मध्यम स्तरीय बताया। सिर्फ आठ प्रतिशत विद्यार्थी ऐसे हैं, जिन्होनें पेपर को कठिन बताया। पेपर एनसीईआरटी आधारित था। जिस तरह से कोटा में मॉक टेस्ट की तैयारी कराई गई थी, वैसे ही कई सारे प्रश्न विद्यार्थियों को देखने को मिले।
फिजिक्स के प्रश्न मध्यम
फिजिक्स के पेपर में टाइम मैनेजमेंट चैलेन्जिंग रहा। क्योंकि स्ट्रॉन्ग कंसेप्ट के साथ स्पीड भी जरूरी थी। फिजिक्स के प्रश्न मध्यम स्तरीय थे। न्यूमेरिकल आधारित प्रश्नों के साथ कैलकुलेशन थोड़ी कठिन रही। मैकेनिक्स से 13, थर्मल फिजिक्स से दो, एसएचएम वेव्ज से चार, इलेक्ट्रोडायनेमिक्स से 14, ऑप्टिक्स से चार एवं मॉडर्न फिजिक्स एंड इलेक्ट्रोनिक्स से आठ प्रश्न पूछे गए। सिंगल करेक्ट प्रश्नों की संख्या 37, मल्टीपल करेक्ट के तीन, स्टेटमेंट टाइप के दो एवं मैच द कॉलम के तीन प्रश्न आए। पेपर में 11वीं कक्षा के सिलेबस से 19 एवं 12वीं कक्षा के सिलेबस से 26 प्रश्न पूछे गए। सबसे ज्यादा पांच-पांच प्रश्न करंट इलेक्ट्रिसिटी एवं मॉडर्न फिजिक्स से आए। जबकि एसएचएम और यू एंड डी एरर से तीन-तीन प्रश्न पूछे गए।
कैमिस्ट्री रही आसान
कैमिस्ट्री के पेपर में ऑर्गेनिक कैमिस्ट्री से मध्यम स्तरीय प्रश्न पूछे गए थे। जबकि फिजीकल और इनऑर्गेनिक कैमिस्ट्री से आसान प्रश्न पूछे गए थे। फिजीकल कैमिस्ट्री से 17 प्रश्न पूछे गए थे। इनऑर्गेनिक कैमिस्ट्री एवं ऑर्गेनिक कैमिस्ट्री से 14-14 प्रश्न पूछे गए। पेपर में 11वीं कक्षा के सिलेबस से फिजीकल कैमिस्ट्री के 10, इनऑर्गेनिक कैमिस्ट्री के पांच एवं ऑर्गेनिक कैमिस्ट्री के छह प्रश्न पूछे गए। जबकि 12वीं कक्षा के सिलेबस से फिजीकल कैमिस्ट्री के सात, इनऑर्गेनिक कैमिस्ट्री के नौ एवं ऑर्गेनिक कैमिस्ट्री के आठ प्रश्न पूछे गए। सिंगल करेक्ट प्रश्नों की संख्या 39 एवं मैच द कॉलम के छह प्रश्न आए। सबसे ज्यादा पांच प्रश्न ब्लॉक्स (एस, पी, डी और एफ) से आए। जबकि नाइट्रोजन कंटेनिंग, कैमिकल काइनेटिक्स, आयोनिक इक्विीलीब्रियम, कॉर्डिनेशन कंपाउंड एवं कैमिकल बॉन्डिंग से तीन-तीन प्रश्न पूछे गए हैं।
बॉयोलॉजी में NCERT आधारित प्रश्न
बॉयोलॉजी का पेपर एनसीईआरटी सिलेबस एवं एलन लिटरेचर से आया। पेपर का लेवल मध्यम स्तरीय रहा। इसमें 11वीं कक्षा के सिलेबस से 46 एवं 12वीं कक्षा के सिलेबस से 44 प्रश्न पूछे गए थे। सबसे ज्यादा 12 प्रश्न एनीमल फिजियोलॉजी से पूछे गए। इसके अलावा ईकोलॉजी से 11, जेनेटिक्स व बॉयोटेक्नोलॉजी से 10-10 प्रश्न एवं प्लांट फिजियोलॉजी से आठ प्रश्न पूछे गए। मैच द कॉलम के 19 प्रश्न आए जबकि करेक्ट-इनकरेक्ट के 21 प्रश्न पूछे गए थे। इसी प्रकार इवेंट बेस्ड प्रश्नों की संख्या आठ और 34 प्रश्न ऐसे थे जो कि कंसेप्चुअल एवं थ्योरोटिकल थे। इस बार पिछले वर्ष की तरह असरशन रीजनिंग, स्टेटमेंट वन एंड टू एवं डॉयग्राम का एक भी प्रश्न नहीं पूछा गया। फ्रॉग, बॉयोमॉलीक्यूल, लोको मोशन एंड मूवमेंट से पूर्व के पेपर में काफी कम प्रश्न पूछे जाते थे, लेकिन इस बार इन प्रश्नों की संख्या भी ज्यादा रहा।
News Wave Waves of News



