Thursday, 5 November, 2026

लायंस क्लब कोटा समर्थ ने तुलसी पौधे से किया सम्मानित

न्यूजवेव @ कोटा

लायंस क्लब, कोटा समर्थ ने शिक्षक दिवस पर शहर के विशिष्ट सेवायें दे रहे शिक्ष्कों को पौधा व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। क्लब की अध्यक्ष रमा चक्रवर्ती एवं मधु शर्मा ने बताया कि तुलसी के पौधे में सरस्वती का वास होता है इसलिये शिक्षक दिवस के अवसर पर असाधारण अध्यापन कराने वाले शिक्षकों को घर-घर पहुंचकर सम्मानित किया गया।
क्लब द्वारा स्टेशन क्षेत्र के जवाहरलाल नेहरू राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के भौतिकी व्याख्याता राजेंद्र कुमार गुप्ता, स्टेशन क्षेत्र के सोफिया स्कूल की शिक्षिका भावना भाटिया, मधु शर्मा, मीनू कपूर और अन्य स्कूल शिक्षको को सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का पालन करते हुये सादगी से सम्मानित किया।

(Visited 462 times, 1 visits today)

Check Also

भाजपा की उप प्रधान जानकी बाई का मरणोपरांत नेत्रदान

न्यूजवेव @  मनोहर थााना नेत्रदान मनुष्य जीवन का सबसे पवित्र दान है। मरणोपरांत किसी नेत्रहीन …

error: Content is protected !!