Monday, 11 May, 2026

लायंस क्लब में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 10 फरवरी को

निशुल्क ब्लड प्रेशर, मधुमेह जांच एवं एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर भी
न्यूजवेव @ कोटा
लॉयन्स क्लब कोटा द्वारा जिला अंधता निवारण समिति के सहयोग से 10 फरवरी सोमवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लायंस क्लब भवन झालावाड़ रोड़ पर आयोजित किया जाएगा।
लायंस क्लब कोटा अध्यक्ष लॉयन दिनेश कुमार खुवाल ने बताया कि इस शिविर में 10 फरवरी को प्रात: 10 बजे से दोपहर एक बजे तक जांच व भर्ती की जाएगी। चयनित मरीजों के ऑपरेशन डॉ. विशाल स्नेही, एवं उनके सहयोगियों द्वारा 11 फरवरी को लॉयन्स क्लब भवन में ही किया जाएगा।
शिविर प्रभारी लॉयन चंदा बरवाडिया ने बताया कि मोतियाबिंद मरीजों के ऑपरेशन 11 फरवरी को चिकित्सक लॉयन डॉ. विशाल स्नेही द्वारा लायंस भवन पर ही किये जाएंगे। सभी ऑपरेशन बिना टांके वाले मैनुअल फेंको पद्धति द्वारा किए जाएंगे। शिविर में क्लब द्वारा सभी मरीजों को भोजन, दवाइयां, लेंस एवं चश्मे की व्यवस्था निशुल्क की जाएगी। साथ ही 10 फरवरी को ही प्रात: 10 बजे से निशुल्क ब्लड प्रेशर जांच, मधुमेह जांच एवं एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर भी प्रात: 10 बजे से लायॅन्स क्लब भवन पर ही आयोजित होगा।
(Visited 407 times, 1 visits today)

Check Also

कोटा व बारां जिले के 15 प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

न्यूजवेव@कोटा  प्रदेश की खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त डॉ. टी.शुभमंगला के निर्देशानुसार कोटा एवं …

error: Content is protected !!