सत्र 2019-20 में नीट में चयनित विद्यार्थियों के लिये एमबीबीएस की सीटें बढ़कर 75000 हुई
न्यूजवेव @ नईदिल्ली

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अकादमिक सत्र 2019-20 से आर्थिक पिछडा सवर्ण वर्ग (EWS) के आरक्षित कोटा में एमबीबीएस की 5200 सीटें बढाने की घोषणा की है। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने राज्यसभा में बताया कि ये EWS वर्ग की सीटें सभी राज्यों के सरकारी मेडिकल कॉलेजों, राज्य वित्त पोषित मेडिकल कॉलेज, सोसायटी या स्थानीय निकाय के मेडिकल कॉलेज, पीपीपी मोड में संचालित कॉलेज में बढाई जा रही हैं।
दो वर्ष में 24,698 सीटों की बढोतरी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि केद्र सरकार ने पिछले दो वर्ष में MBBS व पीजी के लिये 24,698 सीटों की बढोतरी की है। इसमें 15,815 यूजी तथा 2,153 सीटें पीजी की शामिल हैं। मेडिकल कॉलेजों में ये सीटें वर्ष 2017-18 से 2019-20 की अवधि में बढाई गई। इस वर्ष महाराष्ट्र में सर्वाधिक 970 एमबीबीएस सीटें, गुजरात में 700, राजस्थान व पश्चिम बंगाल में 450-450, आंध्रप्रदेश में 360, उत्तरप्रदेश में 326 तथा मध्यप्रदेश में 270 सीटें बढाई गई हैं।
सत्र 2019-20 में 10,565 सीटें यूजी के लिये तथा 2,153 सीटें पीजी कोर्स के लिये बढाई गई हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रवेश परीक्षा नीट में चयनित विद्यार्थियों को विभिन्न राज्यों के मेडिकल कॉलेजों में MBSS की 75000 सीटों पर दाखिला मिलेगा। याद दिला दें कि इस वर्ष जनवरी में मोदी सरकार ने आर्थिक रूप से पिछडा सवर्ण वर्ग को नौकरियों तथा उच्च शिक्षा में 10 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की थी।
आर्थिक पिछडा सवर्ण वर्ग के लिये MBSS सीटें –
| S.N. | State
|
Seats Increased | ||||
|
|
|
|
||||
| 1
2 |
Andhra Pradesh
Assam |
360
174 |
||||
| 3 | Bihar | 190 | ||||
| 4 | Chhattisgarh | 120 | ||||
| 5 | Delhi | 115 | ||||
| 6 | Goa | 30 | ||||
| 7 | Gujarat | 700 | ||||
| 8 | Haryana | 110 | ||||
| 9 | Himachal Pradesh | 120 | ||||
| 10 | Jammu & Kashmir | 85 | ||||
| 11 | Jharkhand | 30 | ||||
| 12 | Kerala | 155 | ||||
| 13 | Madhya Pradesh | 270 | ||||
| 14 | Manipur | 25 | ||||
| 15 | Maharashtra | 970 | ||||
| 16 | Orissa | 100 | ||||
| 17 | Pondicherry | 30 | ||||
| 18 | Punjab | 100 | ||||
| 19 | Rajasthan | 450 | ||||
| 20 | Telangana | 190 | ||||
| 21 | Tripura | 25 | ||||
| 22 | Uttar Pradesh | 326 | ||||
| 23 | Uttarakhand | 75 | ||||
| 24 | West Bengal | 450 | ||||
| Total | 5200 |
News Wave Waves of News



