Saturday, 3 October, 2026

केरल के 18 प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में डोमिसाइल की बाध्यता नहीं

एमबीबीएस की 2300 सीटों के लिये विद्यार्थी 20 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन, नीट रिजल्ट के आधार पर होगा सीट आवंटन

 न्यूजवेव @ कोटा

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय की पालना करते हुए कमिश्नर ऑफ एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीईई), केरल ने सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के भारतीय विद्यार्थियों के लिये केरल के प्राइवेट सेल्फ फाइनेंस मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिये डोमिसाइल की बाध्यता खत्म कर दी है। वर्तमान में केरल के 18 सेल्फ फाइनेंस के 18 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 2300 सीटें उपलब्ध है।
नेशनल एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि इसके लिये केरल के अलावा अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी 13 मई से 20 मई,2019 शाम 5 बजे तक एमबीबीएस में प्रवेश के लिये ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीयन के बाद नीट रिजल्ट के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश दिये जाएंगे।


इच्छुक अभ्यर्थी  कमिश्नर ऑफ एंट्रेंस एग्जामिनेशन, केरल  की वेबसाइट www.cee-kerala.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की नीट-2019 के रिजल्ट के आधार पर मेरिट सूची जारी होगी, जिससे मेडिकल कॉलेज में सीटें आवंटित होंगी।

(Visited 725 times, 1 visits today)

Check Also

नीट गैस पेपर स्केम- मेहनत, मेरिट और भविष्य के साथ क्रूर खिलवाड़

वीपी पारीक न्यूजवेव @ नईदिल्ली त्वरित- पूरे परीक्षा प्रबंधन तंत्र की कमजोरी  भारत में चिकित्सा …

error: Content is protected !!