Monday, 2 November, 2026

कोटा-दौसा-कोटा यात्री गाड़ी चालू करने की मांग

न्यूजवेव@ कोटा
लोकतंत्र रक्षा मंच के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष हनुमान शर्मा ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को ईमेल एवं स्पीड पोस्ट कर कोटा-दौसा-कोटा यात्री गाडी चलाये जाने की मांग की है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के पूर्व सदस्य हनुमान शर्मा ने बताया कि इस महत्वपूर्ण विषय पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का भी ध्यानाकर्षण किया है।


क्षेत्रीय रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति प.म. रेलवे के पूर्व सदस्य हनुमान शर्मा ने कहा कि कोटा से यात्री गाड़ी सुबह 7 बजे प्रस्थान कर गंगापुर सिटी, मंडावरी, लालसोट होती हुई दोपहर को दौसा पहुचे थोडी देर ठहर कर वापसी कोटा आ जाये। कोटा-दौसा रूट पर लाने वाले हजारों यात्री काफी समय से इसकी प्रतीक्षा कर रहे है।

(Visited 207 times, 1 visits today)

Check Also

भाजपा की उप प्रधान जानकी बाई का मरणोपरांत नेत्रदान

न्यूजवेव @  मनोहर थााना नेत्रदान मनुष्य जीवन का सबसे पवित्र दान है। मरणोपरांत किसी नेत्रहीन …

error: Content is protected !!