Saturday, 26 September, 2026

भाजपा अध्यक्ष पर हमले करने वालों को गिरफ्तार किया जाए

न्यूजवेव @ कोटा
लोकतंत्र रक्षा मंच, राजस्थान ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया के ऊपर कांग्रेसी हमले को कायरता पूर्ण और रीट परीक्षा में हुई भारी धांधली को दबाने का कदम बताया है। मंच ने दोषी हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
लोकतंत्र रक्षा मंच, राजस्थान के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष हनुमान शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष गणपतलाल शर्मा एवं प्रदेश मंत्री बालचंद गर्ग ने बताया कि कोटा महाराव एवं पूर्व सांसद श्री बृजराज सिंह जी के निधन पर श्रद्धांजलि देने आये भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमला किया है। कांग्रेस पार्टी अब निचले स्तर पर उतर गई है। श्रद्धाजंलि अर्पित करने आये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर यह हमला राजस्थान में कांग्रेस का सफाया करने का काम करेगा। कॉंग्रेस कार्यकर्ता सत्ता के मद में लोकतंत्र की मर्यादाएं भूल गए हैं।
(Visited 275 times, 1 visits today)

Check Also

भारत में युवा ही राष्ट्र की ताकत – मुकुल कानिटकर

संघ की शताब्दी वर्ष श्रृंखला में कोटा में युवा जिज्ञासा समाधन एवं संवाद कार्यक्रम न्यूजवेव …

error: Content is protected !!