Sunday, 1 November, 2026

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढा

49.18 लाख कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनभोगियों को होगा फायदा
न्यूजवेव @ नईदिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत (DR) की एक अतिरिक्त किस्त जारी कर दी है। यह डीए 1 जनवरी,2024 से प्रभावी माना जाएगा। इसके तहत मूल वेतन व पेंशन में डीए की मौजूदा 46 प्रतिशत की दर में 4 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है।
महंगाई भत्ता और महंगाई राहत से सरकारी खजाने पर कुल 12,868.72 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष भार होगा। इससे केंद्र सरकार के करीब 49.18 लाख कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। यह वृद्धि 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित है।

(Visited 166 times, 1 visits today)

Check Also

भाजपा की उप प्रधान जानकी बाई का मरणोपरांत नेत्रदान

न्यूजवेव @  मनोहर थााना नेत्रदान मनुष्य जीवन का सबसे पवित्र दान है। मरणोपरांत किसी नेत्रहीन …

error: Content is protected !!