Wednesday, 28 October, 2026

नीट विद्यार्थियों के लिये स्टेट मेरिट सूची जारी

पात्र विद्यार्थियों को रैंक के अनुसार मिलेगा राज्य के प्राइवेट व गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन 

न्यूजवेव @ जयपुर

राजस्थान स्टेट एमबीबीएस, बीडीएस मेडिकल काउंसलिंग प्रक्रिया में विभिन्न केटेगरी में पात्र विद्यार्थियों की मेरिट सूचियां जारी कर दी गई। स्टेट मेरिट सूची से यह स्पष्ट हो जाएगा कि आल इंडिया कोटा में 15 प्रतिशत सीटों में कोई सीट आवंटित नहीं होने पर राज्य के मूल निवासी को किस कॉलेज में एमबीबीएस सीट मिल सकती है।

12,367 विद्यार्थी काउसंलिग के लिये पात्र
संयुक्त मेरिट सूची में कुल 12367 स्टेट रैंक के साथ विद्यार्थियों की सूची जारी की गई है। मेरिट सूची में श्रेय मुद्गल स्टेट टॉपर रहे। ऑल इंडिया रैंक-66 से स्टेट रैंक आवंटित की गई है। अर्थात् एआईआर- 65 प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में कोई भी राजस्थान स्टेट कोटा से नहीं है। मेडिकल काउंसलिंग में पहली बार संयुक्त सूची ईडब्ल्यूएस श्रेणी के साथ जारी की गई है। राजस्थान स्टेट मेरिट सूची में उज्जवल शर्मा स्टेट रैंक-22 के साथ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के तहत प्रथम स्थान पर रहे। उसकी ऑल इंडिया रैंक 328 है।

26 जून को एसएमएस मेडिकल कॉलेज में रिपोर्टिंग
एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि चयनित परीक्षार्थी 26 जून को दस्तावेज सत्यापन हेतु एसएमएस मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक में रिपोर्ट करें। डिफेंस, एसटीए, एनआरआई तथा दिव्यांग विद्यार्थियों को प्रातः 10ः00 बजे सत्यापन हेतु मूल दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत होना है।

(Visited 254 times, 1 visits today)

Check Also

नीट गैस पेपर स्केम- मेहनत, मेरिट और भविष्य के साथ क्रूर खिलवाड़

वीपी पारीक न्यूजवेव @ नईदिल्ली त्वरित- पूरे परीक्षा प्रबंधन तंत्र की कमजोरी  भारत में चिकित्सा …

error: Content is protected !!