Tuesday, 3 November, 2026

कोटा विश्वविद्यालय और सुवि आई हॉस्पीटल के बीच एम.ओ.यू

न्यूजवेव@ कोटा
कोटा विश्वविद्यालय के कॉमर्स एंड मैनेजमेंट विभाग एवं सुवि आई हॉस्पीटल के बीच गुरूवार को एक एम.ओ.यू (MoU) पर हस्ताक्षर हुए। उक्त एम.ओ.यू पर विश्वविद्यालय की ओर से रजिस्ट्रार श्रीमती भावना शर्मा तथा सुवि आई हॉस्पीटल के डायरेक्टर डॉ.सुरेश पाण्डेय ने हस्ताक्षर किए।
वाणिज्य एवं प्रबन्ध विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मीनू माहेश्वरी ने बताया कि विभाग में सत्र 2019 से एम.बी.ए इन हॉस्पीटल एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स संचालित है। जिसमें एम.बी.ए स्टूडेंट्स को किसी हॉस्पीटल में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग करना अनिवार्य है। इसे ध्यान में रखते हुए यह एम.ओ.यू किया गया है।
अब कोटा विवि के स्टूडेंट्स इस हॉस्पीटल में अपनी प्रेक्टिकल ट्रेनिंग पूरी कर सकेंगे। विभाग में इस तरह का यह पहला एम.ओ.यू हुआ है। ट्रेनिंग के साथ ही हॉस्पीटल के सीनियर डॉक्टर भी विभाग में आकर विद्यार्थियों को समय-समय पर प्रेक्टिकल गाइडेंस दे सकेगें। यह एम.ओ.यू विवि के कुलगुरू प्रो. सारस्वत की उपस्थिति में हुआ। उन्होंने विभाग को बधाई देते हुए कहा कि एम.ओ.यू एक अचीवमेन्ट है, इससे विद्यार्थियो को अपने एम.बी.ए की प्रैक्टिकल नॉलेज बेहतर मिल सकेगी।
विभाग में इस कोर्स के अलावा एम.कॉम अकाउंटिंग एंड फायनेन्स, एम.बी.ए, इन्टरनेशनल बिजनेस, पी.जी डिप्लोमा इन इनकम टेक्स, पी.जी डिप्लोमा इन जी.एस.टी सफलतापूर्वक जारी है। इस अवसर पर विभाग की डॉ. प्रज्ञा धीर, डॉ. अनीता सुखवाल, डॉ. आशीष आसोपा उपस्थित रहे।

(Visited 123 times, 1 visits today)

Check Also

भाजपा की उप प्रधान जानकी बाई का मरणोपरांत नेत्रदान

न्यूजवेव @  मनोहर थााना नेत्रदान मनुष्य जीवन का सबसे पवित्र दान है। मरणोपरांत किसी नेत्रहीन …

error: Content is protected !!