Saturday, 26 September, 2026

कोटा के श्रीनाथपुरम स्टेडियम में बनेगा 400 मीटर का सिंथेटिक ट्रेक

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने खिलाड़ियों को दी बड़ी सौगात

न्यूजवेव @ कोटा
शहर के खिलाड़ियों के आग्रह पर लोकसभा अध्यक्ष व कोटा-बूंदी सांसद ओम बिरला के प्रयासों से कोटा के श्रीनाथपुरम स्टेडियम में 400 मीटर का सिंथेटिक ट्रेक बनेगा। इसके लिए केंद्रीय खेल मंत्रालय ने 7 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी है।
खेल मंत्रालय ने राज्य खेल परिषद को पत्र भेजा है। तीन माह में इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। खिलाड़ियों का कहना है कि शहर में सिंथेटिक ट्रेक के निर्माण से कई खेल प्रतिभाएं निखरकर सामने आएंगी। स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रेक बन जाने से अब कोटा में राष्ट्रीय-अन्तराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की राह खुलेगी। शहर के खेल संघो ने इस सौगात के लिए लोकसभा अध्यक्ष का आभार जताया है।

(Visited 626 times, 1 visits today)

Check Also

भारत में युवा ही राष्ट्र की ताकत – मुकुल कानिटकर

संघ की शताब्दी वर्ष श्रृंखला में कोटा में युवा जिज्ञासा समाधन एवं संवाद कार्यक्रम न्यूजवेव …

error: Content is protected !!