Saturday, 7 November, 2026

100 लोगों ने 27 किमी साइकिल चलाकर दिया सेहत का संदेश

‘हम-तुम वेलेंटाइन राइड’ में फिटनेस के लिये उत्साह से शामिल हुये शहरवासी
न्यूजवेव @कोटा

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रविवार प्रातः 7 बजे साइक्लोट्रेट साइक्लिंग सोसायटी व छाबडिया साइक्लिंग कंसेप्ट द्वारा आयोजित ‘हम-तुम वेलेंटाइन साइकिल राइड’ में 100 से अधिक शहरवासियों ने 27 किमी दूरी तक साइकिल चलाते हुये फिट बने रहने का संदेश दिया।


सोसायटी के प्रवक्ता हेमंत छाबड़िया ने बताया कि विद्यांजली एकेडमी की निदेशिका आशिमा गोयल ने फन राइड के प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतिभागियों में पति-पत्नी, भाई-बहन, माता-पिता, दोस्त उत्साह से शामिल हुये। कोटा घूमने आई यूएसए की सैलानी केथेलीन ने भी 27 किमी साइकिल चलाकर सबका उत्साह बढ़ाया।

सोसायटी प्रेसीडेंट डॉ. दिनेश मिततल व सचिव चंद्रेश शर्मा ने बताया कि साइकिल का सफर 13.5 किमी के दो लूप में बंधा धर्मपुरा में विद्यांजली एकेडमी से प्रारंभ होकर रावतभाटा रोड व अनंतपुरा होते हुये गंतव्य पर समाप्त हुआ। अंत में दो मेगा लक्की ड्रा के महिला वर्ग में उषा बरदुआ तथा पुरूष वर्ग में भुवन मलिक को विजेता घोषित किया गया। दोनों को 30 हजार रू. मूल्य की दो गियर वाली आकर्षक साइकिल उपहार में दी गई। फन राइड में शामिल सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

साइक्लोट्रेट निशांक राय सक्सेना व स्वप्निल दाधीच ने बताया कि शहर में पिछले 6 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण व फिटनेस अवेयरनेस के लिये 700 से अधिक शहरवासी साइकिल चलाते हुये अपने ऑफिस या व्यवसाय तक पहुंचते हैं। इनमें रेलवे अधिकारी विनीत पांडे, मनीष अवस्थी, डॉ. विवेक सिंघवी, डॉ. जया सिंघवी, डॉ भरतसिंह शेखावत, डॉ.अशोक मूंदड़ा, डॉ. अर्चना मित्तल सहित कई इंजीनियर, सीए, प्रोफेशनल व स्टूडेंट्स रोज साइकिलिंग करते हैं।

(Visited 398 times, 1 visits today)

Check Also

भाजपा की उप प्रधान जानकी बाई का मरणोपरांत नेत्रदान

न्यूजवेव @  मनोहर थााना नेत्रदान मनुष्य जीवन का सबसे पवित्र दान है। मरणोपरांत किसी नेत्रहीन …

error: Content is protected !!