Friday, 30 October, 2026

उद्योगपति गोविन्द राम मित्तल को सम्मान से नवाजा

ISTD कोटा चेप्टर का 12वां स्थापना दिवस समारोह

न्यूजवेव@ कोटा

इंडियन सोसायटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट, कोटा चेप्टर का 12वां स्थापना दिवस समारोह 6 जनवरी को ओम कोठारी सस्थान में मनाया गया।
समरोह में एसएसआई एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष, चैप्टर सरंक्षक व मित्तल उद्योग के एमडी गोविन्दराम मित्तल का विशेष सम्मान किया गया। श्रीराम रेयांस के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट वी.के.जेटली ने कहा कि कोटा शहर के उद्योग जगत में गोविन्दराम मित्तल जैसे सानिध्य और मार्गदर्शन से इंडस्ट्री का विकास हुआ।


मित्तल ने आइएसटीडी कोटा चेप्टर की अध्यक्षा सुश्री अनीता चौहान की कड़ी मेहनत से ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट प्रोग्राम द्वारा समाजिक विकास के साथ पर्सनैलिटी डेवलपमेंट से पर्सनल या इंस्टीट्यूट दोनेा के विकास को नई दिशा मिली है।

गीतों की सरगम..


बक्शी ने कहा कि ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट के क्षेत्र में आईएसटीडी कोटा चैप्टर के प्रयासों से सभी स्कूल कॉलेज ,अन्य संस्थानों को काफी सहयोग मिलता है। ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट को समझना आवश्यक है। भव्य समारोह में केएम टंडन ने “बहती हवा . ए मेरे दिल सुना कोई कहानी” डॉ. अमित ने “सागर जैसी आँखों वाली …”, त्यागी ने “तु जहां जहां चलेगा ..मेरा साया साथ होगा” की प्रस्तुति दी। डॉ अन्नपूर्णा भार्गव और डॉ.मोनिका दुबे ने इस मौके पर अन्ताक्षरी एवं हाउजी खिलाकर माहौल को खुशनुमा बनाया।

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कॉंफ्रेंस
पूर्व अध्यक्ष के.एम. टंडन ने कहा कि कोटा चैप्टर द्वारा मार्च में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर देशभर की महिला सदस्यों के लिए कोटा में विशेष कॉंफ्रेंस आयोजित की जाएगी। मानद सचिव डॉ.अमित सिंह राठौर ने बताया कि समारोह में चेप्टर संरक्षक वीके जेटली ने अध्यक्षता की। स्प्रिंगडेल्स स्कूल के डायरेक्टर रियर एडमिरल विनीत बक्शी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। संचालन समोद सिंग एवं संदीप शारदा ने किया। सभी सदस्यों का रोली चन्दन लगाकर स्वागत किया गया। अंत में सदस्य गोविन्द कुमार ने आभार जताया।

(Visited 503 times, 1 visits today)

Check Also

भाजपा की उप प्रधान जानकी बाई का मरणोपरांत नेत्रदान

न्यूजवेव @  मनोहर थााना नेत्रदान मनुष्य जीवन का सबसे पवित्र दान है। मरणोपरांत किसी नेत्रहीन …

error: Content is protected !!