Saturday, 11 April, 2026

2021 में भारत की GDP में 8.8 फीसदी उछाल के असार

चालू वित्त वर्ष में भारत की GDP 10.3 फीसदी तक गिर सकती है-IMF
न्यूजवेव @ नई दिल्ली
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अगले वर्ष 2021 में भारत की जीडीपी में 8.8 % ग्रोथ का अनुमान जताया है। हालांकि IMF ने स्पष्ट किया चालू वित्त वर्ष में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 10.3 % तक गिर सकती है। इससे पहले जून में भारत की जीडीपी में 4.5 फीसदी की गिरावट की संभावनायें जताई गई थी।


IMF ने मंगलवार को जारी ताजा अनुमान में बताया कि GDP में 10.3 % की भारी गिरावट की वजह कोविड-19 की महामारी का प्रसार और लॉकडाउन है। इस दौरान विश्व अर्थव्यवस्था में 4.4 % की गिरावट रही। जबकि 2021 में विश्व में 5.2% की वृद्धि का अनुमान है। रिपोर्ट में कहा गया कि 2021 में भारत चीन को पीछे छोड़ते हुए तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था का दर्जा फिर से हासिल कर लेगी। चीन के 2021 में 8.2 % वृद्धि हासिल करने का अनुमान है।
IMF और विश्व बैंक की सालाना बैठक से पहले जारी की गई अपनी ‘विश्व आर्थिक परिदृश्य’ पर जारी ताजा रिपोर्ट में ये अनुमान व्यक्त किए हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार, चालू वर्ष में अमेरिका की अर्थव्यवस्था में 5.8 % गिरावट हो सकती है जबकि अगले वर्ष इसमें 3.9 % की वृद्धि होगी।
कोरोना के बावजूद चीन की GDP 1.9 फीसदी बढ़ी
2020 में कोविड वैश्विक महामारी के दौरान दुनिया में केवल चीन ही इकलौता देश है, जिसमें 1.9 % की वृद्धि दर्ज होने का अनुमान है। IMF ने जलवायु परिवर्तन से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले देशों में भारत को भी शामिल किया है। जिससे इस वर्ष 10.3% गिरावट का अनुमान है। गत वर्ष 2019 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 4.2 % रही थी।

(Visited 253 times, 1 visits today)

Check Also

कोटा शहर आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा- जिला कलक्टर

नया सत्र : विभिन्न राज्यों से सपने साकार करने के लिए कॅरियर सिटी कोटा में …

error: Content is protected !!