Sunday, 1 November, 2026

प्रो. विनय पाठक छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी, कानपुर के नये कुलपति

न्यूजवेव @लखनऊ
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने गुरूवार को आदेश जारी कर एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलपति एवं शिक्षाविद प्रो. विनय कुमार पाठक को आगामी तीन वर्ष के लिये छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के नये कुलपति नियुक्त किया है।

कुलाधिपति ने उप्र राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम,1973 की धारा-12 की उपधारा-1 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये यह नियुक्ति आदेश जारी किये हैं। आदेश में कहा गया कि एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में नये कुलपति की नियुक्ति होने अथवा अग्रिम आदेशों तक जो भी पहले हों, प्रो. विनय कुमार पाठक एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में कुलपति का कार्यभार भी देखते रहेंगे।

इससे पूर्व शिक्षाविद् प्रो.पाठक वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा में भी कुलपति रह चुके हैं। वे उच्च शिक्षा में नवाचारों एवं विविध क्षेत्रों में मौलिक अनुसंधान कार्यों के प्रणेता माने जाते हैं। उच्च शिक्षा में गुणवत्ता सुधार के लिये उन्होंने कई नवप्रयोग लागू किये हैं।

(Visited 1,042 times, 1 visits today)

Check Also

भारत में युवा ही राष्ट्र की ताकत – मुकुल कानिटकर

संघ की शताब्दी वर्ष श्रृंखला में कोटा में युवा जिज्ञासा समाधन एवं संवाद कार्यक्रम न्यूजवेव …

error: Content is protected !!