कोटा सहित 11 जिला मुख्यालयों पर शनिवार से शुरू होगा कोविड टीकाकरण
न्यूजवेव @ कोटा/जयपुर
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने कहा कि 1 मई से कोटा सहित प्रदेश के 11 जिला मुख्यालयों पर 45 वर्ष से कम के आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण प्रारंभ हो रहा है।
डॉ शर्मा ने कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट ने राजस्थान को फिलहाल 3 लाख डोज देने पर सहमति दी है। इसलिए इस आयु वर्ग के लिए वैक्सीनेशन की शुरूआत उन 11 जिला मुख्यालयों से की जा रही है जो कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित है।
11 जिलों से होगी शुरूआत
डॉक्टर शर्मा ने कहा कि जिन 11 जिला मुख्यालयों से 45 वर्ष से कम आयुवर्ग के व्यक्तियों का वैक्सीनेशन प्रारंभ होना है उनमें जयपुर, जोधपुर, अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, अलवर, धौलपुर, भीलवाड़ा, कोटा, सीकर और पाली शामिल है। उन्होंने कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट से आने वाले दिनों में जब अधिक डोज प्राप्त होंगी तब सभी जगह वैक्सीनेशन प्रारंभ किया जाएगा।
18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को 1 मई से लगेगा टीका
(Visited 243 times, 1 visits today)
News Wave Waves of News



