Friday, 30 October, 2026

निलंबित IAS निर्मला मीणा के बैंक खाते सीज

जयपुर। राजस्थान में आठ हजार करोड़ रुपए के 35 हजार क्विटल गेंहू के घोटाले की आरोपित निलंबित आईएएस अधिकारी निर्मला मीणा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जांच में मीणा और उनके पति के नाम से 17 विभिन्न बैंकों में खाते और 3 लॉकर होने की बात सामने आई है।

एसीबी ने सभी बैंक खाते और लॉकर सीज कराए हैं। पिछले तीन दिन से जांच में जुटी एसीबी को पता चला है कि राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में भी मीणा के नाम से एक फार्म हाउस है। हरिद्वार में भी एक फ्लैट किसी रिश्तेदार के नाम से होने की बात एसीबी की जांच में सामने आई है।

इससे पहले शुक्रवार को एसीबी की जांच में निर्मला मीणा के नाम से जयपुर में दो, जोधपुर में पांच मकान, एक पेट्रोल पम्प, बीस बीघा जमीन और एक दुकान होने के दस्तावेज मिले हैं। उल्लेखनीय है कि निर्मला मीणा जोधपुर में अलग-अलग समय पर 8 साल तक जिला रसद अधिकारी रहीं।

इस दौरान आटा मिल मालिकों और राशन डीलरों से मिलीभगत करके फर्जी लोगों के नाम से राशन कार्ड बना दिए और फिर उनके नाम पर गेंहू आवंटित कर दिया, जो आटा मिल मालिकों तक पहुंच गया। इसके बदले मीणा को काफी पैसा मिला। सरकार में पहुंची गड़बड़ी की शिकायत के बाद एसीबी ने जांच अपने हाथ में ली है ।

 

(Visited 256 times, 1 visits today)

Check Also

भारत में युवा ही राष्ट्र की ताकत – मुकुल कानिटकर

संघ की शताब्दी वर्ष श्रृंखला में कोटा में युवा जिज्ञासा समाधन एवं संवाद कार्यक्रम न्यूजवेव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!