Monday, 5 October, 2026

मंदिर श्रीफलौदी माताजी महाराज समिति ने 61 गरीब बच्चों को दिये स्वेटर

न्यूजवेव @ खैराबाद/कोटा

मकर सक्रांति के पावन पर्व पर मंदिर श्रीफलौदी माताजी महाराज समिति की ओर से मंगलवार को खैराबाद के दो सरकारी स्कूलों राजकीय बालिका सीनियर सैकंडरी स्कूल एवं राजकीय सीनियर सैकंडर स्कूल में सर्दी से बचाव के लिये गरीब बच्चों को 31-31 ऊनी स्वेटर वितरित किये गये।

समिति की ओर से वरिष्ठ समाजसेवी बसन्तीलाल चौधरी, मंदिर संयोजक मोहनलाल चौधरी, समिति कोषाध्यक्ष बालमुकुन्द गुप्ता (थानेदार) व कार्यकारिणी सदस्य हरिओम भंडारी ने दोनों सरकारी स्कूलों के परिसर में जाकर सर्दी से ठिठुरते निर्धन वर्ग के विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किये। राजकीय बालिका सीनियर सीनियर सैकंडरी स्कूल, खैराबाद की प्रधानाचार्य हेमलता शर्मा ने इस सहयोग के लिए समिति का आभार जताया।

(Visited 363 times, 1 visits today)

Check Also

श्री पिप्पलेश्वर महादेव मन्दिर पर अष्टम प्राण प्रतिष्ठा पाटोत्सव 20 अप्रेल से

मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर, भजन संध्या एवं विशाल भंडारे का होगा आयोजन न्यूजवेव@कोटा भगवान …

error: Content is protected !!