Wednesday, 4 February, 2026

स्टेट हाईवे-70 खस्ताहाल फिर भी टोल वसूली जारी

पूर्व विधायक नागर ने कहा, स्टेट हाईवे को दुरूस्त करवाये राज्य सरकार
न्यूजवेव@ कोटा
सांगोद के पूर्व विधायक हीरालाल नागर ने स्टेट हाईवे-70 (ताथेड़ से ईटावा ) के खस्ताहाल सडक मार्ग पर वाहन चालकों के दुघर्टनाग्रसित होने पर इसे तुरंत दुरूस्त करवाने की मांगी की है। नागर ने कहा है कि राज्य सरकार हाइवे के नाम पर वाहन चालकों से रोजाना टोल वसूली तो कर रही है लेकिन उस राशि से सडक मार्ग को सुरक्षित व मजबूत करने की जिम्मेदारी भी राज्य सरकार की है। पिछले कुछ माह से हाइवे की सडकें क्षतिग्रस्त होने के बावजूद सरकार अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाने में विफल रही है। जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है।
सांगोद के पूर्व विधाायक ने कहा कि इस स्टेट हाईवे के दोनो तरफ की साईडें टूट गई है, आसपास कंटीली झाडियॉ होने से ये दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। सही मेटिनेंस नहीं होने से क्षेत्र की जनता हाईवे के नाम पर खस्ताहाल सडक से गुजरने पर मजबूर हैं। नागर ने कहा कि भाजपा विपक्ष में रहकर सजगता से जनससमयाओं को उठाती है। सरकार जनसमस्याओं को भी विपक्ष की राजनीति बताकर नजरअंदाज कर देती है। हाईवे की दुर्दशा से परेशान होकर अब सत्तादल के कांग्रेस कार्यकर्ता भी धरना दे रहे है। सरकार को तुरंत जनता की सुध लेकर सड़क को ठीक करवाना चााहिये।

(Visited 491 times, 1 visits today)

Check Also

श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर को रेल सेवा से जोडा जाये

लोकतंत्र रक्षा मंच, राजस्थान ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ज्ञापन भेजकर मांग की …

error: Content is protected !!