Saturday, 7 November, 2026

दिहाड़ी मजदूरों को राशन के लिये एलन ने 12.5 लाख रुपए दिये

मुख्यमंत्री कोविड-19 राहत कोष में 25 लाख रुपए की मदद
न्यूजवेव @ कोटा
कोरोना वायरस की महामारी से बचाव के लिये 21 दिन के लॉकआउट में भोजन सामग्री से परेशान दिहाडी मजदूरों की मदद के लिये एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट ने जिला प्रशासन को 12.5 लाख रूपये की सहयोग राशि सौंपी।

निदेशक नवीन माहेश्वरी ने बताया कि इस राशि से लगभग 5 हजार मजदूर परिवारों तक भोजन सामग्री पहुंचाने में मदद मिलेगी। जिला कलक्टर का सुझाव था कि शहर में रोज कमाकर पेट भरने वाले दिहाडी मजदूरों की मदद के लिये स्वयंसेवी संस्थाएं पहल करें। इन चयनित परिवारों को आटा, दाल, चावल, तेल, नमक के पैकेट दिये जायेंगे।
10 हजार कोचिंग स्टूडेंट्स को भोजन पैकेट
एलन स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसायटी द्वारा 22 मार्च से ही शहर में रहने वाले 10 हजार से अधिक कोचिंग विद्यार्थियों तथा जरूरतमंदों को 10 हजार भोजन पैकेट पहुंचाने का कार्य किया जा चुका हैं। साथ विद्यार्थियों को चिकित्सा परामर्श, साइक्लोजिकल काउंसलिंग व दवाइयों की मदद भी की जा रही है।

(Visited 458 times, 1 visits today)

Check Also

भाजपा की उप प्रधान जानकी बाई का मरणोपरांत नेत्रदान

न्यूजवेव @  मनोहर थााना नेत्रदान मनुष्य जीवन का सबसे पवित्र दान है। मरणोपरांत किसी नेत्रहीन …

error: Content is protected !!