Saturday, 7 November, 2026

कोटा में बाढ़ पीड़ितों के लिये बनाया सामग्री वितरण केंद्र

जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए दानदाताओं से किया आव्हान
न्यूजवेव@कोटा
जिला प्रशासन ने शहर में बाढ़ पीडितों के आश्रय स्थलों में रहने वाले प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए आवश्यक सामग्री पहुंचाने का मिशन प्रारंभ किया है। इसके लिये गुमानपुरा स्थित राधाकृष्ण भवन में संग्रहण एवं वितरण केंद्र बनाया गया है। जहां दानदाता या संस्थायें प्रभावित परिवारों की मदद कर सकते हैं।


जिला कलक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने बताया कि संग्रहण-वितरण केंद्र पर जिला आबकारी अधिकारी दीपेंद्र सिंह प्रभारी रहेंगे। यह केंद्र प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक खुला रहेगा। प्रत्येक पारी में एक-एक प्रभारी अधिकारी तथा एक सहायक अधिकारी लगाये गये हैं।
सामग्री एकत्रित करने के लिये 3 कार्मिक प्रत्येक पारी में लगाए गए हैं। इसी तरह सामग्री को प्रभावित परिवारों तक पहुंचाने के लिए भी 3-3 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। ये कर्मचारी दानदाताओं, धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं से राहत सामग्री प्राप्त कर एक रजिस्टर में दर्ज करेंगे। दानदाता के हस्ताक्षर लेकर प्राप्त सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखेंगे।
जनसहयोग से प्राप्त समस्त सामग्री का वितरण सेक्टर वार नियुक्त प्रभारी अधिकारियों की मांग के अनुसार किया जाएगा। संपूर्ण व्यवस्था की देखरेख के लिए जिला आबकारी अधिकारी दीपेंद्र सिंह नोडल अधिकारी तथा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी हजारीलाल सेवर सहायक नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।

(Visited 284 times, 1 visits today)

Check Also

भाजपा की उप प्रधान जानकी बाई का मरणोपरांत नेत्रदान

न्यूजवेव @  मनोहर थााना नेत्रदान मनुष्य जीवन का सबसे पवित्र दान है। मरणोपरांत किसी नेत्रहीन …

error: Content is protected !!