Monday, 1 June, 2026

अंता उपचुनाव में कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया की प्रचंड जीत

भाया ने कहा कि यह अंता की जनता की जीत है

न्यूजवेव @ कोटा/अंता 
बारां जिले के अंता विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया त्रिकोणीय मुकाबले में 15,612 वोटों से विजयी रहे। उन्होंने 69571 वोट मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन को 53959 वोट से दूसरे एवं निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा 53800 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।


बारां जिले में चौथी बार जीतने के बाद भाया ने कहा कि यह अंता की जनता की जीत है। किसी के बाहर से यहां आकर भीड़ जुटाने और चुनाव प्रचार में अमर्यादित शैली का प्रयोग करने से जनता ने उनको आइना दिखा दिया है। भाया एवं जिला प्रमुख पत्नी उर्मिला जैन ने जीत पर मंदिर में दर्शन कर गाय को गुड़ व चारा खिलाया। उन्होंने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में झूठे वादों के बहकावे में आकर जनता ने भाजपा के कंवरलाल मीणा को जिताया था लेकिन पिछले दो साल में वे जनता के विश्वास पर खरे नहीं उतर सके।
प्रदेश के इस महत्वपूर्ण उपचुनाव में जातीय समीकरण को महत्वपूर्ण माना जा रहा था लेकिन जनता ने प्रमोद जैन भाया की गाय, गरीब और जीव सेवा को मानकर उनके द्वारा किये गये विकास कार्यों पर विश्वास जताया। निर्दलीय प्रत्याशी द्वारा सोशल मीडिया पर चलाये जा रहे प्रचार से जनता ने दूरी बनाये रखी। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं मुख्यमंत्री भजनलाल, क्षेत्र के सांसद दुष्यंत सिंह ने मिलकर रोड शो किया था। उधर, कांग्रेस नेता सचिन पायलट के रोड शो, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मंत्री अशोक चांदना, कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने मिलकर ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस के प्रचार को मजबूत किया।

(Visited 48 times, 1 visits today)

Check Also

पढ़ाई, टाइम मैनेजमेंट और मानसिक मजबूती से मिलेगी सफलता- नितिन विजय

मोशन एजुकेशन के मॉक टेस्ट में सैंकड़ो विद्यार्थियों को मिला जेईई-एडवांस्ड जैसा अनुभव न्यूजवेव @ …

error: Content is protected !!