Saturday, 19 September, 2026

महिलाओं की सुरक्षा के लिए कोटा में सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग

एडवोकेट किरण कुमारी युवतियों का संबल बढाने के लिये सिखायेगी सुरक्षा के गुर

न्यूजवेव @ कोटा
देश के कई राज्यों में महिलाओं के साथ हो रहे दुराचार की घटनाओं के बाद युवतियों व महिलाओं की आवाज को सशक्त बनाने के लिये कई स्वयंसेवी संगठन आगे आए हैं। कोटा में एडवोकेट किरण कुमारी ने शहर की युवतियों को सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग देने का अभियान प्रारंभ किया है। इससे लडकियों में आत्मविश्वास जागृत होगा तथा वे साहस के साथ प्रतिकार भी कर सकेंगी।


एडवोकेट किरण ने कहा कि वो महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्हें न्याय दिलाने के लिये कानूनी प्रक्रिया में मदद हो चाहे आत्मसुरक्षा वे युवतियों के साथ मिलकर महिला सशक्तीकरण पर जोर देंगी। उन्होंने अखाडे़ में निशुल्क सेल्फ डिफेंस का अभियान प्रारंभ किया है। उनके अखाड़े में इस समय 30 से 35 युवतियां आत्मरक्षा के गुर सीख रही हैं।
उनका कहना है कि जिस तरह से देशभर में महिलाओं पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। सरकार, प्रशासन व राजनेता महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है। ऐसे में महिलाओं को खुद की अपनी रक्षा का बीड़ा उठाना होगा। उनके अखाड़े में प्रशिक्षण ले रही युवतियों का कहना है कि वह सुरक्षा के लिये अब किसी ओर पर निर्भर नहीं रहेंगी। वह स्वयं अपनी रक्षा कर सकती हैं और इसके लिए वह सेल्फ डिफेंस के साथ ही अपना आत्म सम्मान बचाने के लिए मुकाबला करने को तैयार हैं।

(Visited 265 times, 1 visits today)

Check Also

भारत में युवा ही राष्ट्र की ताकत – मुकुल कानिटकर

संघ की शताब्दी वर्ष श्रृंखला में कोटा में युवा जिज्ञासा समाधन एवं संवाद कार्यक्रम न्यूजवेव …

error: Content is protected !!