Monday, 2 November, 2026

कोटा सुरभि हाट में महिलाओं ने कहा- पॉलीथिन बाय-बाय

न्यूजवेव @ कोटा

महिलाओं के जज्बे को सलाम करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा शहर अमृता दुहान ने मंगलवार को माहेश्वरी भवन में जेसीआई कोटा सुरभि के दो दिवसीय ‘सुरभि हाट-2019’ का समापन किया। क्लब अध्यक्ष नम्रता जोशी ने बताया कि दो दिवसीय सुरभि हाट के समापन समारोह में विशिष्ट अतिथी के रूप में नागरिक सहकारी बैंक के निदेशक राजेश कृष्ण बिरला, पूर्व जोनल प्रेसिडेंट डॉ मेघना शेखावत एवं जेड वीपी अक्षय मालवीय उपस्थित रहेे।

Surbhi Haat-2019

प्रोजेक्ट चेयरपर्सन गार्गी चौहान ने बताया कि सुरभि हाट के समापन समारोह के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता लाने के लिए पॉलीथिन थैलियों का उपयोग नहीं करने के लिए महिलाओं ने एकजुट होकर ‘प्लास्टिक बाय-बाय’ का संकल्प लिया और शहरवासियों से अपील की कि वे अपने आसपास के वातावरण को इको फ्रेंडली बनाने के लिये वार्ड स्तर पर ‘पॉलिथीन बाय-बाय’ अभियान चलायें, जिससे स्मार्ट सिटी स्वच्छ दिखाई दे।
प्रोजेक्ट की सह चेयरपर्सन करिश्मा माहेश्वरी ने बताया कि सुरभि हाट कोटा में 2006 से महिला उद्यमियों को एक सशक्त मंच प्रदान करता आ रहा है। सचिव रजनी मित्तल ने कहा कि इस आयोजन से प्राप्त समस्त राशि का उपयोग राजकीय विद्यालयों में टॉयलेट बनवाने, वाटर कूलर तथा आर ओ लगाने के लिए किया जाएगा।
प्रोजेक्ट एडवाइजर संगीता झंवर ने कहा कि शहर की महिलाओं ने सुरभि हाट में बहुत दिलचस्पी दिखाई। दो दिन में करीब 20 हजार से अधिक शहरवासी इस प्रर्दशनी को देखने आए। सभी ने सामाजिक सरोकार से जुडे़ इस प्रयास की सराहना की। खास बात यह रही कि महिला उद्यमियों ने एक ही छत के नीचे शहर की महिलाओं के लिये बहुउपयोगी सर्वश्रेष्ठ उत्पादों को उचित दाम पर उपलब्ध कराया।

(Visited 498 times, 1 visits today)

Check Also

भाजपा की उप प्रधान जानकी बाई का मरणोपरांत नेत्रदान

न्यूजवेव @  मनोहर थााना नेत्रदान मनुष्य जीवन का सबसे पवित्र दान है। मरणोपरांत किसी नेत्रहीन …

error: Content is protected !!